{"_id":"651d2c740cbba5e103045b96","slug":"sukanya-samriddhi-yojana-parents-showing-interest-in-opening-accounts-of-daughters-in-hisar-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकन्या समृद्धि योजना: बेटियों का खाता खुलवाने में रूचि दिखा रहे अभिभावक, हिसार में 1949 खाते ज्यादा खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकन्या समृद्धि योजना: बेटियों का खाता खुलवाने में रूचि दिखा रहे अभिभावक, हिसार में 1949 खाते ज्यादा खुले
Wed, 04 Oct 2023 02:43 PM IST
नवीन दलाल
शिवानी सेहरा, हिसार (हरियाणा)
शिवानी सेहरा, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:43 PM IST
सार
डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल एक अप्रैल 2022 से लेकर 30 सितंबर 2022 तक कुल 4268 खाते खोले गए थे। जबकि इस साल एक अप्रैल 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक 6217 खाते खोले गए हैं। डाक विभाग के अधिकारियों ने अपील की ज्यादा से ज्यादा बेटियों का खाता खुलाकर योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Post office
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई थी। इसके तहत डाक विभाग में अभिभावक एक साल से लेकर 10 साल तक की बेटी का खाता खुलवाकर योजना का लाभ उठा सकते है। वहीं, अब बेटियों का खाता खुलवाने में अभिभावक भी काफी रूचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
पहले के मुकाबले ज्यादा खाते खुले
पिछले साल के मुकाबले इस बार बेटियाें के 1949 खाते ज्यादा खुले हैं। डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल एक अप्रैल 2022 से लेकर 30 सितंबर 2022 तक कुल 4268 खाते खोले गए थे। जबकि इस साल एक अप्रैल 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक 6217 खाते खोले गए हैं। डाक विभाग के अधिकारियों ने अपील की ज्यादा से ज्यादा बेटियों का खाता खुलाकर योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल तक की बिटियां का खाता खुलवा सकते हैं। शुरूआत में 250 रुपये में खाता खुलेगा। खाता खुलवाने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता का आधार कार्ड अनिवार्य है। इस योजना के तहत एक साल में डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये जमा नहीं करवा सकते है। बजट के अनुसार हर माह रुपये जमा करवा सकते है। मगर एक साल में डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये जमा नहीं करवा सकेंगे।
विज्ञापन
18 उम्र पूरी होने के बाद बेटी की पढ़ाई के लिए निकलवा सकते हैं आधी राशि
यदि बेटी की उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है तो उसकी हायर एजुकेशन के लिए डाक विभाग से आधी राशि निकलवा सकते हैं, ताकि रुपये के अभाव में बेटी की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस योजना के तहत फिलहाल 8.0 प्रतिशत ब्याज भी मिलता है। वहीं, 21 साल की उम्र तक खाता खुला रहेगा।
अधिकारी के अनुसार
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए कारगर सिद्ध हो रही है। पहले के मुकाबले इस बार ज्यादा खाता खुले है। डाकघर में आने वाले ग्राहकों को भी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का फायदा उठा सके। - हरीश कुमार, हिसार के मंडल डाक अधीक्षक।