फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sucide

अनाज मंडी के आढ़ती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पैसों के लेन देना का था मामला

Fri, 07 May 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
sucide
अनाज मंडी के आढ़ती ने वीरवार को दोपहर 12 बजे के करीब फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार अनाज मंडी के सामने आढ़त की दुकान के मालिक ने 27 वर्षीय सन्नी ने दुकान के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई मन्नी ने बताया कि सन्नी ने किसी व्यक्ति से रुपये लिए हुए थे। वह उसको बार-बार परेशान करता था। इससे वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था और तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया, जिसका पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

जांच के बाद ही पता चलेगा
मृतक सन्नी के भाई मन्नी के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर आढ़ती ने आत्महत्या क्यों की है।
- सुमेर सिंह, अनाज मंडी, चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed