फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Subhash barala in hisar, discuss, workers, hindi news, hisar

चुनाव में जुड़ने वाले कार्यकर्ता नए नहीं, सभी को एडजस्ट करेंगे : बराला

Sun, 17 Apr 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 17 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Subhash barala in hisar, discuss, workers, hindi news, hisar
चुनाव में जुड़ने वाले कार्यकर्ता नए नहीं, सभी को एडजस्ट करेंगे : बराला - फोटो : bureau

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि संगठन के लोगों को जल्द ही एडजस्ट किया जाएगा। चुनाव के समय जुड़ने वाले कार्यकर्ता अब नए नहीं हैं। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए 8 जिलों के अध्यक्षों का एलान भी होगा।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन को लेकर वह सभी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। पिछले सप्ताह मीटिंग में जो हुआ उसकी जानकारी लेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा।
विज्ञापन


8 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। सदस्यता अभियान में भाजपा में 20 हजार से ज्यादा नए सक्रिय सदस्य जुडे़। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का खिताब हासिल कर चुकी है। कार्यकर्ताओं को सरकार में एडजस्ट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जल्द ही एडजस्ट किया जाएगा। पिछले दो तीन महीनों में कुछ दिक्कतों के कारण यह काम धीमा था। अब नए सिरे से इसमें तेजी लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए पुराने सदस्यों में संगठन में सम्मान को लेकर मचे बवाल के सवाल पर सुभाष बराला ने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा सरकार में है। जो लोग चुनाव के समय में भाजपा में आए थे वह अब नए नहीं हैं। पुराने कार्यकर्ताओं को अपेक्षा अधिक होती हैं। इसमें कुछ बुरा नहीं।

114 ब्लॉक समिति में से 110 में भाजपा के चेयरमैन
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब सभी 16 जिलों में भाजपा के जिला परिषद चेयरमैन बने हैं। 114 ब्लॉक समितियों में से 110 में भाजपा के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन बने। कुछ जिलों में वहां के स्थानीय कारणों के चलते चुनाव में देरी हो रही है। जल्द ही सभी जिलों में चेयरमैन के चुनाव पूरे हो जाएंगे।

पदाधिकारियों ने किया स्वागत
इस मौके पर श्रीनिवास गोयल, मनदीप मलिक, सुजीत कुुमार, कर्ण सिंह राणोलिया, मास्टर हरि सिंह, रामचंद्र गुप्ता, योगेेश सिहाग, रवि सैनी, योगेश बिदानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिसार रेस्ट पहुुंचने पर फूल मालाओं से अध्यक्ष का स्वागत किया।

कांग्रेस ने 9 साल लगाए हमने 9 महीने में किया
भाजपा सरकार में काम की गति बताते हुए सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस ने रोहतक से दिल्ली तक फोरलेन में 9 साल लगाए। हमने रोहतक से हिसार 9 महीने में फोरलेन करा दिया। अगले 9 महीने से हिसार से सिरसा तक फोरलेन हो जाएगा। हर एरिया में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं।


मंडियों का दौरा करें पदाधिकारी
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वे अनाज मंडियों में दौरा करें। किसानों की समस्याएं सुनें। जहां उठान की दिक्कत आ रही हो वहां अधिकारियों से बातचीत कर उसे हल कराएं। मंडियों में पानी की व्यवस्था जांचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed