{"_id":"61954c48ee395055e61f702a","slug":"students-will-return-to-gju-after-20-months-from-november-22-hisar-news-hsr6171326182","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 माह बाद 22 नवंबर से गुजवि में लौटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 माह बाद 22 नवंबर से गुजवि में लौटेगी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने की अनुमति मिलने पर गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के द्वार 22 नवंबर से विद्यार्थियों के लिए खुल रहे हैं। विवि कैंपस में पढ़ाई करने वाले सभी विद्यार्थी सशर्त 20 महीने बाद सोमवार से विश्वविद्यालय में कक्षाएं लगा सकेंगे। मामले को लेकर मंगलवार को बैठक में यह फैसला लिया गया। कक्षा में उन्हीं विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिन्होंने कम से कम कोरोनारोधी वैक्सीन की एक डोज लगवाई होगी। वहीं हॉस्टल के लिए दोनों डोज का लगवाना अनिवार्य होगा। हालांकि 18 वर्ष से कम उम्र वाले विद्यार्थियों को छूट दी गई है।
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. हरभजन बंसल ने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। विशेष तौर पर तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रेक्टिकल विषयों को लेकर शिक्षक और विद्यार्थी दोनों परेशान थे। दूसरी तरफ, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां नहीं हो पा रही थी। विवि कैंपस खोले जाने के बाद अब विवि कैंपस में सभी तरह की गतिविधियों का संचालन कोविड प्रोटोकोल के अनुसार किया जाएगा।
कोविड नियमों का करना होगा पालन
- हॉस्टल में वही विद्यार्थी रह सकेंगे, जो वैक्सीन लगवा चुके हैं। 18 वर्ष से कम उम्र वालों को इससे छूट रहेगी।
- जिन विद्यार्थियों ने कम से कम एक वैक्सीन लगवाई होगी, उन्हें ही कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
- सभी विभागों के चेयरपर्सन को सुनिश्चित करना होगा कि विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवा ली हो।
22 नवंबर से विवि कैंपस को खोलने का निर्णय लिया है। इस दौरान कोविड संबंधी प्रोटोकोल का पालन किया जाएगा। - प्रो. अवनीश वर्मा, कुलसचिव, गुजवि