{"_id":"6862d6d6f4582e4055081444","slug":"students-will-protest-tomorrow-by-closing-all-the-four-gates-of-hau-hisar-news-c-21-hsr1027-657698-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचएयू के चारों गेटों को बंदकर कल विरोध जताएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचएयू के चारों गेटों को बंदकर कल विरोध जताएंगे छात्र
Mon, 30 Jun 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
एच एयू के 4 नंबर गेट के बाहर धरने पर बैठे छात्रों को संबोधित करते हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्र
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के विद्यार्थियों का बेमियादी धरना जारी है। आंदोलनकारी छात्र दो जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक विश्वविद्यालय के सभी चारों गेट को बंद कर विरोध जताएंगे। सोमवार को धरनास्थल पर हुई विद्यार्थियों, किसान व अन्य जनसंगठनों की बैठक में यह फैसला किया गया। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस प्रशासन से विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 को खुलवाने की मांग की है।
एचएयू के आंदोलनरत विद्यार्थी, संयुक्त किसान मोर्चा व जनसंगठनों की बैठक सोमवार दोपहर 12 बजे धरनास्थल पर मजदूर नेता मनोज सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर एक जुलाई शाम तक 4 बजे तक विद्यार्थियों की मांगों के संबंध में कोई आश्वासन नहीं मिलता है तो 2 जुलाई को विश्वविद्यालय के चारों गेट सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद किए जाएंगे। इस दौरान एंबुलेंस व स्कूल बसों को नहीं रोका जाएगा।
भाजपा सरकार छात्रों के आंदोलन की परीक्षा न ले : दिग्विजय
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने एचएयू छात्रों के 2 जुलाई के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। छात्रों से वादा करके मुकरने वाली भाजपा सरकार छात्रों के आंदोलन की परीक्षा न ले, क्योंकि छात्रों के पास क्रांति लाने की ताकत है। वह छात्रों के इस गंभीर विषय के संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगेंगे और युवाओं की आवाज को उठाएंगे।
विज्ञापन
छात्रों की मांगों के बारे में राहुल को भी अवगत करवाएंगे : प्रफुल्ल गुडधे
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रफुल्ल गुडधे भी सोमवार को धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2 जुलाई के आंदोलन में पार्टी उनका साथ देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह छात्रों की मांगों के बारे में राहुल गांधी को भी अवगत करवाएंगे। इस दौरान विधायक चंद्रप्रकाश व नरेश सेलवाल, प्रदेश प्रवक्ता बजरंग गर्ग, एडवोकेट योगेश सिहाग आदि मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन से की गेट नंबर 4 को खुलवाने की मांग
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस प्रशासन से गेट नंबर 4 को खुलवाने की मांग की है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित दो स्कूल (कैंपस स्कूल और सरकारी स्कूल) मंगलवार को फिर से खुल जाएंगे। गेट नंबर 4 के बंद रहने से बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले बच्चों की आवाजाही बाधित होगी।