{"_id":"62740f4d7d7cf85e8215cc3a","slug":"students-took-to-the-road-for-student-union-elections-hisar-news-hsr630792583","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव के लिए सड़क प उतरे विद्यार्थी, किसानों की मांग भी उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव के लिए सड़क प उतरे विद्यार्थी, किसानों की मांग भी उठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। छात्रों ने संघर्ष के मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के संयोजन में जाट धर्मशाला में क्रांतिकारी छात्र किसान सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें छात्र संघ चुनाव और किसानों की अहम मांगें उठाई गईं। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ ढांडा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में किसान नेता संदीप सिंह भारती उपस्थित रहे।
सम्मेलन के उपरांत किसानों की चार मुख्य मांगों के लिए छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि सरकार किसान कर्जा मुक्ति पॉलिसी लाकर किसानों को पूर्ण रूप से कर्ज मुक्त करे। इसके साथ ही फसल लागत से 50 प्रतिशत मुनाफे समेत फसल के भाव की स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, एसवाईएल के मुद्दे का स्थायी समाधान करने व बेरोजगारी की समस्या का समाधान करते हुए खेती को रोजगार परक बनाने की मांग को भी प्रमुखता के साथ उठाया गया। सरकार और जिला प्रशासन छात्रों को परेशान करना बंद करें और शीघ्र छात्र संघ के चुनाव बहाल करें।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश ने कहा कि संगठन छात्रों के लिए हर लड़ाई लड़ने का काम करेगा। इसके लिए शीघ्र ही छात्र हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र क्रांति, मनदीप ढांडा, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश ढांडा, वरिष्ठ छात्र नेता रूपेश बेरवाल, दीपक ढुल, सुनील कालीरामण, कीर्तिमान, नवनीत संधू, सचिन सिहाग, आकाश ढिल्लो, राहुल आदि मौजूद रहे।