फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students should take advantage of the facilities of the university: Prof. Narsiram Bishnoi

विश्वविद्यालय की सुविधाओं का फायदा उठाएं विद्यार्थी : प्रो. नरसीराम बिश्नोई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Students should take advantage of the facilities of the university: Prof. Narsiram Bishnoi
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने सोमवार को विवि में प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, जनसंचार, हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस, वाणिज्य, भूगोल और कानून विभाग के शोधार्थियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद किया। विद्यार्थियाें को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि वे विवि की आधारभूत सुविधाओं का पूरा फायदा उठाएं। नियमित रूप से कक्षाओं में आएं। नियमित रूप से कक्षाओं में आकर ही विद्यार्थी अपने एकेडमिक कोर्सों को समय पर पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों से संवाद के माध्यम से ही उनकी समस्याओं और भावनाओं को समझा जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार और नैतिक नागरिक बनाया जाए। ऐसा करके शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद कुलपति ने कक्षाओं में विद्यार्थियों के बीच बैठकर कक्षा संचालन का जायजा लिया। प्रिंटिंग विभाग में विभाग के एक पूर्व विद्यार्थी और मार्क्स इमबैलेज कंपनी के उपाध्यक्ष अशोक मारवाह से भी संवाद किया। उन्होंने मारवाह से कहा कि अपने जूनियर विद्यार्थी साथियों को कॅरिअर संबंधी चुनौतियों के बारे में बताएं। इस अवसर पर हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. वीके बिश्नोई, अधिष्ठाता प्रो. कर्मपाल, कानून विभाग के चेयरमैन प्रो. राजीव, वाणिज्य विभाग की चेयरमैन डाॅ. निधि तुरान, भूगोल विभाग से डॉ. रामसिंह बैनीवाल और प्रिंटिंग विभाग से प्रो. पंकज तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed