फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students returned from Ghaziabad reached for investigation, filed in isolation ward

गाजियाबाद से लौटा छात्र पहुंचा जांच कराने, आइसोलेशन वार्ड में दाखिल

Fri, 20 Mar 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Students returned from Ghaziabad reached for investigation, filed in isolation ward
नागरिक अस्पताल के मेन गेट पर बने ट्राइएज में जांच कराने पहुंचे मरीज। - फोटो : Hisar
गाजियाबाद से लौटने के बाद मेेेडिकल का छात्र गले में परेशानी होने के कारण जिला नागरिक अस्पताल में जांच करवाने के लिए पहुंचा। यहां पर चेकअप के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया। डॉक्टरों द्वारा उस युवक के सैंपल नहीं लिए गए, क्योंकि युवक के गले में सामान्य खरास थी।
विज्ञापन

वहीं, सिंगापुर से लौटे एक बैंक कर्मचारी, इंडोनेशिया से आया दंपती, जापान से लौटा खिलाड़ी व जर्मनी से लौटा युवक भी चेकअप के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। सिंगापुर से आए बैंक कर्मचारी और जापान व जर्मनी से आए युवक को सामान्य खांसी, जुकाम था, जिन्हें चेकअप के बाद दवा देकर घर भेज दिया। डॉक्टरों के अनुसार उन सभी में कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं मिले, जिससे उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

विदेश से आए 14 लोगों की जांच
इस माह में विदेश में आए 14 लोगों का स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर जांच की। बायोलॉजिस्ट डॉ. रमेश पूनिया ने बताया कि उन्होंने सभी के स्वास्थ्य की जांच की। उस दौरान नौ लोग घर पर मौजूद मिले, जिनकी जांच कर ली गई और उनमें ऐसे कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए, जिससे सैंपल नहीं लिए गए। बाकी पांच लोग घर पर नहीं मिले, जो कहीं बाहर गए हुए थे, लेकिन उन सभी से फोन पर बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राइएज में दोपहर बाद तीन बजे पहुंचे 104 मरीज
अस्पताल के मेन गेट के पास बने ट्राइएज में वीरवार दोपहर बाद तीन बजे तक खांसी, जुुकाम, बुखार संबंधित 104 मरीज जांच करवाने पहुंचे। वहां पर एक डॉक्टर, एक मनोरोग काउंसलर और अन्य स्टाफ नर्स आदि मौजूद रहे। उस दौरान चेकअप के लिए सभी मरीजों की हिस्ट्री पता की गई और मरीजों से ये पूछा गया कि वे किसी राज्य या देश से आए मरीज के संपर्क में आए या नहीं। यदि उस दौरान कोई मरीज संदिग्ध मिला तो उसे फ्लू क्लीनिक में भेज दिया गया, बाकी अन्य लोगों को दवा लेने के लिए ओपीडी में भेज दिया गया।
फ्लू क्लीनिक में दोपहर तीन बजे 120 मरीज पहुंचे जांच कराने
अस्पताल के अंदरूनी फ्लू क्लीनिक में वीरवार दोपहर तक खांसी, जुुकाम, बुखार संबंधित 120 मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचे। वहां पर दो डॉक्टरों की टीम व नर्स स्टाफ मौजूद रही, जिन्होंने थर्मामीटर स्केल मशीन से सभी मरीजों की जांच की, लेकिन उस दौरान किसी भी मरीज में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। उन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया।

वर्जन
अभी तक जिले में कोई भी कोरोना संक्रमित केस सामने नहीं आया है। हमारी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तैयारियों के साथ जांच में जुटी है और हर समय तत्पर है। विदेश से आए सभी लोगों की भी जांच की जा रही है।
- डॉ. जया गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed