फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students learned the art of creative expression

Hisar News: विद्यार्थियों ने सीखी रचनात्मक अभिव्यक्ति की कला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Students learned the art of creative expression
हिसार। दयानंद महाविद्यालय के सेमिनार सभागार में सोमवार को हिंदी विभाग की ओर से काव्य सृजन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन डॉ. मोनिका नरेश के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चमार खेड़ा के प्राचार्य डॉ. मनोज छाबड़ा रहे। डॉ. मोनिका नरेश ने कहा कि काव्य सृजन कल्पना शक्ति और रचनात्मक सोच से साहित्य के प्रति प्रेम, समाज की समस्याओं, संस्कृति व नैतिक मूल्यों के प्रति सीमित सोच से बाहर निकाल कर नवीन दृष्टिकोण देता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. मनोज ने आधुनिक युग के कवियों का विशेष तौर पर तार सप्तक के कवियों, अशोक वाजपेयी व 2025 के ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त विनोद कुमार कविताओं में छिपे गूढ़ रहस्य, गहन अनुभूति और संवेदनशीलता की गहनता से जानकारी दी। मंच का संचालन डॉ. दीपक ने किया। कार्यशाला के समापन पर डॉ. संगीता शर्मा ने मुख्य वक्ता व डॉ. मोनिका नरेश का धन्यवाद किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. सुमंगला वशिष्ठ, इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. माया, डॉ. सुमन बाला, डॉ. संतोष, अमरनाथ, विजेंद्र सिंह, राजू व विद्यार्थियों ने कार्यशाला के सफल आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed