फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students have been waiting for results in GJU for last 5 months

Hisar News: जीजेयू में पिछले 5 महीने से रिजल्ट के लिए चक्कर लगा रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students have been waiting for results in GJU for last 5 months
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों का विवि की ओर से परीक्षा परिणाम समय पर जारी नहीं किया जा रहा। अपने रिजल्ट के लिए विद्यार्थी पिछले 5 महीने से चक्कर लगा रहे हैं। इसको लेकर छात्र संगठन कई बार मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। परीक्षा परिणाम जारी न होने से विद्यार्थियों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। दाखिले के लिए विद्यार्थी लगातार चक्कर काटने को मजूबर हैं। इतना ही नहीं पुनर्मूल्यांकन के लिए फॉर्म भरने के बाद परिणाम न आने से उन्हें दोबारा से री-अपीयर के फॉर्म भरने पड़ेगें, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। वहीं विवि प्रशासन का कहना है की जल्दी ही परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिसंबर में परीक्षा दी थी, जिसके बाद मई 2023 में परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। परिणाम में कई विद्यार्थियों की री-अपीयर आ गई। इसके बाद फिर से विद्यार्थियों ने परीक्षा की दोबारा से चेकिंग के लिए फॉर्म भर दिए, लेकिन अब दोबारा से दिसंबर आने को है, लेकिन विवि की तरफ से परिणाम जारी नहीं किया गया है। विवि में जाने पर भी परिणाम नहीं दे रहे। बार-बार फीस जमा करवाई जा रही है। अब विवि में फिर से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी, लेकिन पुनर्मूल्यांकन का परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया है। - नीकिता, छात्रा, बीए जनरल
विज्ञापन


मई में बीकॉम छठे समेस्टर का पुनर्मूल्यांकन का पेपर दिया था। जिसका रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया है। विश्वविद्यालय में पता करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परिणाम न आने से दाखिला लेने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साहिल, छात्र
पुनर्मूल्यांकन के लिए करीब चार महीने पहले फॉर्म भरा था, लेकिन आज तक कोई परिणाम नहीं आया। कई बार जीजेयू के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन बार-बार आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। जिससे समय भी खराब हो रहा है। और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। -अभय, छात्र
जीजेयू में पुनर्मूल्यांकन के लिए फॉर्म भरा था। चार-पांच महीने से लगातार विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है, जिससे आगे दाखिला लेने में समस्या हो रही है।

- सीता, छात्रा


विद्यार्थियों के रिजल्ट न आने की समस्या सामने आई है। जल्द दी इसका समाधान किया जाएगा और जल्दी ही परिणाम जारी करवाया जाएगा।
-प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू

जीजेयू ने घोषित किए विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम
हिसार।
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। जीजेयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि मई 2023 में आयोजित बीसीए द्वितीय सेमेस्टर (री-अपीयर-स्पेशल चांस) बैच 2015 व बीसीए द्वितीय सेमेस्टर (री-अपीयर) बैच 2018-2019 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त जुलाई 2023 में आयोजित दूरस्थ शिक्षा की बीकॉम चौथे सेमेस्टर (री-अपीयर) सीरीज 1955 व 2055, एमएससी मैथेमेटिक्स द्वितीय सेमेस्टर (री-अपीयर) सीरीज 1709 व 1809, एमएससी मैथेमेटिक्स चौथे सेमेस्टर (री-अपीयर) सीरीज 1909 व 2009, बीएएमसी द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) सीरीज 1852 से 2052 तथा बीएएमसी तृतीय वर्ष (री-अपीयर) सीरीज 1952 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed