फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students demonstrated for 5 hours demanding cancellation of 560 UMC

560 यूएमसी को रद्द करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने 5 घंटे किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated for 5 hours demanding cancellation of 560 UMC
गुजवि में प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने मंगलवार को पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा में बनाई गई 560 यूएमसी को रद्द करने और परीक्षा देने वाले कुछ विद्यार्थियों को गैर-हाजिर दिखाने का विरोध में नारेबाजी की। हालांकि सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि गुजवि प्रशासन कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 560 से अधिक विद्यार्थियों को री-अपीयर दे दी। ऑनलाइन परीक्षा देने वाले कई विद्यार्थियों को गैर-हाजिर कर दिया। विश्वविद्यालय अधिक से अधिक री-अपीयर देकर अपनी आय बढ़ाना चाहता है। विद्यार्थियों ने कहा कि हरियाणा में गुजवि ही एक ऐसा विश्वविद्यालय है जो एक-एक साल तक रिजल्ट नहीं देता है। जाट कॉलेज के छात्र संघ के पूर्व प्रधान मनोज सिवाच, विकास कुमार, अमित, अंजलि सहित अन्य ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की प्रमुख मांगें
5वें सेमेस्टर के परिणाम में विद्यार्थियों की दी गई री-अपीयर को ठीक किया जाए।
ऑनलाइन परीक्षा देने में बनीं यूएमसी रद्द की जाए।
पेपर देने वाले छात्रों को गैर-हाजिर क्यों दिखाया गया, इसका जवाब दिया जाए।
गैर-हाजिर दिखाने वाले छात्रों का रिजल्ट तुरंत प्रभाव से जारी किया जाए।
पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाए।
विवि के पोर्टल में दिक्कत के कारण जो विद्यार्थी आईडी लॉग इन नहीं कर पाए, उनकी परीक्षा ली जाए।
ऑनलाइन परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की वीडियो बनाकर वायरल करने वाले शिक्षक पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed