फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Student weak in Hindi too, case made on 11 copycats on first day

विद्यार्थी हिंदी में भी कमजोर, पहले दिन 11 नकलचियों पर बनाया केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Student weak in Hindi too, case made on 11 copycats on first day
परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं। - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा बुधवार को शुरू हुई। पहले दिन ही नकल का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को 12वीं कक्षा की हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव व इंग्लिश स्पेशल विषय की परीक्षा में 11 नकलची पकड़े गए। नकलची परीक्षार्थियों के पास प्रश्नों की जीरो कॉपी, पर्ची, किताब की कटिंग पकड़ी गई।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही उड़नदस्ता टीमों ने हिसार जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्र में निरीक्षण किया। नकलची परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। सबसे ज्यादा वाइस चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने 5 यूएमसी बनाए। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक आयोजित हुई। सभी परीक्षा केंद्रों में 12 बजे परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू की गई। बुधवार को परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने कहा कि शहर के नामचीन स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में गर्मी के कारण परेशानी रही। गुरुनानक स्कूल से परीक्षा देकर आए परीक्षार्थियों को कुछ विद्यार्थियों को नीचे टाट-पट्टी पर बैठाया गया। कुछ परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी की समस्या रही। छात्र अंकित, विकास, विक्रांत, साहिल, संदीप ने बताया कि कोरोना के बाद दो साल ऑफलाइन परीक्षा हुई है। ऐसे में हमारी लिखने का अभ्यास छूट गया था। अब थोड़ी देर तक लिखने में समस्या आई थी, लेकिन उसके बाद कोई दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन

पुलिस ने कड़ी रही सुरक्षा : नकल रहित परीक्षा आयोजित करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मचारियों कड़ी तैनाती की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो संख्या बढ़ाई जा सकती है। परीक्षा के दौरान पुलिस की डायल 112, राइडर पुलिस टीम सहित पीसीआर गश्त पर रही। हर परीक्षा केंद्र पर दो पुलिस कर्मचारी मेन गेट पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों से बातचीत
पेपर बहुत आसान था। सभी प्रश्न तय पाठ्यक्रम से ही आए हुए थे। दो साल बाद ऑफलाइन परीक्षा देकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। प्रियंका, छात्रा, प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खरड़
एक-एक नंबर के प्रश्न बहुत ही आसान थे। बाकी प्रश्न भी आसान थे। हमने परीक्षाओं की फुल तैयारी कर रखी है। मेरे 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक आएंगे। - मोनिका, छात्रा, प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खरड़
पेपर बहुत ही अच्छा हुआ है। सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। पेपर आसान था। सभी प्रश्न विषयों से ही आए थे। मैने समय से पहले ही पेपर दे दिया। - दीक्षा, छात्रा, प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खरड़
इस फ्लाइंग ने इतनी यूएमसी बनाई
चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग स्क्वेयड 03
एसडीएम हांसी 01
वाइस चेयरमैन 05
बोर्ड फ्लाइंग 02
कुल यूएमसी 11
बुधवार को आयोजित परीक्षा में 11 यूएमसी बनाए गए। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए पूरी तरह व्यवस्था कर रखी है। नकलची परीक्षार्थियों पर कड़ी निगरानी है। फिर भी कुछ परीक्षार्थी क्लास रूम तक नकल ले जाते हैं। ऐसे विद्यार्थी पकड़ लिए जाते हैं। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा में नकल न लेकर आए। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।

हमारी टीम ने शहर में तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया था। इन परीक्षा केंद्रों में नकल कर रहे तीन परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए। सीएवी स्कूल में दो, एफसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक केस बनाया गया है। - कृष्ण कुमार वर्मा, कन्वीनर, चेयरमैन, स्पेशल फ्लाइंग स्क्वेयड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed