{"_id":"65e9f5626f10b0067f031fce","slug":"student-life-is-a-precious-moment-in-every-persons-life-gangwa-hisar-news-c-21-hsr1020-336889-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी जीवन हर मनुष्य के जीवन के अमूल्य पल होते है : गंगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी जीवन हर मनुष्य के जीवन के अमूल्य पल होते है : गंगवा
विज्ञापन
हिसार। महिला दिवस के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें एचडीएफसी बैंक एवं शेरखान के संयुक्त तत्वावधान में निवेशक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश आर्य ने कहा कि आज के युग में वित्तीय साक्षरता और वित्तीय योजना मनुष्य के जीवन में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में एचडीएफसी ब्रांच मैनेजर विपिन शर्मा ने स्टाफ व छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नारी के योगदान का वर्णन किया। इसके बाद उन्होंने वित्तीय निवेश एवं प्रबंधन के विभिन्न विकल्पों जैसे शेयर, म्यूच्यअल फंड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
इसके बाद महाविद्यालय में वनस्पति उद्यान का शिलान्यास डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के कर कमलों द्वारा व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन हर मनुष्य के जीवन के अमूल्य पल होते है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने लक्ष्य की ओर पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करेंगे, तो निश्चित ही सफलता हमारे कदम चूमेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश आर्य ने कहा कि बोटेनिकल गार्डन से जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और हम प्रकृति से अच्छे से जुड़ पाएंगे। महाविद्यालय की वनस्पति विज्ञान की प्रो डॉ. नीलम मंडल ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज को एक बोटेनिकल गार्डन बनाने के लिए ग्रांट प्राप्त हुई, जिसका उपयोग एक वनस्पति उद्यान बनाने में किया जाएगा। इस अवसर पर उप-प्राचार्या डॉ. एलिजा कुडूं, डॉ. नीलम दहिया, सतीश सिंगला, डॉ. नीलम व समस्त स्टाफ के सदस्य व महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।