फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   student and his friend attacked

फोन कर स्कूल के पास बुलाया फिर छात्र पर किया कातिलाना हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
student and his friend attacked
हिसार। न्यू योग नगर में रहने वाले और सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले राहुल और उसके दोस्त रोहित पर हमला कर घायल कर दिया गया। जख्मी हालत में दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एचटीएम थाना पुलिस ने राहुल की शिकायत पर सुमित, गौरव, हैप्पी और अन्य पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में राहुल ने बताया कि सुबह रोहित मेरे पास आया। हम दोनों मेला ग्राउंड में खड़े थे। इस दौरान रोहित के पास सुमित का फोन आया और उसने एक स्कूल के पास बुलाया। जब वहां पर पहुंचे तो सुमित, हैप्पी, गौरव आदि खड़े थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उक्त युवकों ने लोहे की रॉड और डंडों से हम पर हमला कर घायल कर दिया। जैसे तैसे कर जान बचाई और नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed