फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Stubble burnt at 8 places in the district, till now 55 locations found

Hisar News: जिले में 8 स्थानों पर जलाई पराली, अब तक 55 लोकेशन मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Stubble burnt at 8 places in the district, till now 55 locations found
 पराली जलाने के बाद मौके पर पहुंचे कृ​षि विभाग के अ​धिकारी व पुलिस।
हिसार। जिले में इस मौसम की सबसे अधिक पराली जलाने की घटना बुधवार को दर्ज की गई। हरसैक की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को जिले में 8 अलग-अलग स्थानों पर पराली में आग लगाई गई। अब तक कुल 55 स्थानाें पर आग लगाई गई है। कृषि विभाग के अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जब अधिकारी पहुंचे तो मौके पर कोई नहीं मिला। पराली जलाने वालों पर कृषि विभाग की ओर से अब तक 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में 3 अक्तूबर को एक, चार को दो, पांच को एक, सात को दो, आठ को दो, नौ को एक, दस को चार, 12 को 2, 13 को एक, 14 को 6 स्थानों पर आग लगाई गई। 15 अक्तूबर को सात, 18 अक्तूबर को एक, 19 अक्तूबर को 3 , 20 अक्तूबर को 5, 21अक्तूबर को 6, 24 अक्तूबर को 4 स्थानों पर पराली गई। जिला कृषि उपनिदेशक राजबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। बुधवार को मिली लोकेशन पर अधिकारी भेजे गए हैं। पराली जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। किसानों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम भी कर रहे हैं। जो किसान पराली जलाता मिलेगा उसे कृषि विभाग की ओर से प्रति एकड़ मिलने वाला एक हजार रुपये का अनुदान नहीं मिलेगा। जहां पराली जलाने के केस मिलेंगे उन गांवों को रेड जोन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed