फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Structure, Education and Health would develop from: VK Singh

स्ट्रक्चर, एजुकेशन और हेल्थ से होगा विकास : वीके सिंह

Mon, 04 Aug 2014 12:09 AM IST
hisar
hisar Updated Mon, 04 Aug 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश सिर्फ नारों से नहीं चलता है। विकास के मॉडल में तीन चीजें चाहिए। स्ट्रक्चर, एजुकेशन और हेल्थ। ये तीनों चीजें सुदृढ़ होंगी तो विकास का पहिया घूमेगा। वे रविवार को यहां पंचायती रामलीला मैदान के सभागार में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित शिक्षित भारत-श्रेष्ठ भारत विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


जनरल सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। विकास चाहते हो तो परिवर्तन लाएं। प्रदेश की हुड्डा सरकार पर तंज कसते हुए वीके सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार प्रॉपर्टी डीलिंग में लगी हुई है। सीधे शब्दों में कहा कि सब लोग पैसा बनाने में लगे हुए हैं। प्रदेश का मूलभूत विकास नहीं हुआ। व्यवस्था बदलने से ही भारत बदलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही शिक्षक का स्थान भी ऊंचा है। विडंबना है कि सरकारी स्कूलों में सिर्फ मजबूरी में ही बच्चों को भेजते हैं। शासकीय तौर पर इस व्यवस्था पर कभी ध्यान ही नहीं दिया गया।
विज्ञापन


शिक्षा का मतलब सिर्फ पढ़ाई नहीं है, बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास से है। विकास वह जो काम आ सके। पैरों पर खड़ा होने की ताकत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर समाज को जोड़ें। नसीहत दी कि चुनाव में तोड़-फोड़ करने वाले और जाति और भाषा के आधार पर बांटने वालों को सबक सिखाए। कार्यक्रम में वीके सिंह की पत्नी भारती और पुत्री मृणालिनी ने भी शिरकत की। मंच संचालक भाजपा न्याय मोर्चा के प्रदेश सचिव अशोक कनौजिया ने किया। वीके सिंह ने कहा कि पहले के जमाने में जब रिश्ता करते वक्त अगर ये बात सामने आती कि मास्टर का परिवार है तो दूसरा सवाल नहीं उठता था, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं। मास्टर की कद्र कम हुई है। छवि नीचे आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने अपनी भी पीठ थपथपाई। वे बोले, वीके सिंह की नरेंद्र मोदी से मुलाकात उन्होंने ही करवाई थी। कैप्टन ने कहा कि हालांकि वे डिफेंस में ट्रेनिंग के दौरान वीके सिंह के शिष्य रहे हैं और उनसे गुर सीखे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा साक्षरता के मापदंड पर 11वें स्थान पर आता है, जबकि हुड्डा सरकार नंबर वन का प्रचार करती है। कैप्टन ने कहा कि हरियाणा की एक भी यूनिवर्सिटी देश की पहली सौ में शामिल नहीं है। स्किल मिसमैच हो रहा है। जिनको नौकरी देना चाहते हैं, उनमें स्किल नहीं है और जो स्किल्ड हैं, उनके लिए नौकरी नहीं है। इलाज करना है तो बीमारी को समझना होगा।

संगोष्ठी के दौरान सूरजभान पांडेय ने उपस्थित श्रोताओं का आह्वान किया कि वे अपने यहां विभिन्न आयोजनों में चोर, डकैत नेताओं को नहीं बल्कि शिक्षकों को बुलाया करें। नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश को मूल्य आधारित शिक्षा की जरूरत है। बाबा मस्तनाथ विवि के कुलपति मार्कंडेय आहुजा ने कहा कि शिक्षा पद्धती बदलेगी तो ही देश विश्व गुरु बन सकेगा। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. कमल गुप्ता, अमरदत्त शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक मनदीप मलिक ने भी संबोधित किया।


समारोह के दौरान अंबाला सिटी से शिक्षाविद् अनीता शर्मा और हिसार की सुनीता रेडू भाजपा में शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा न्याय मोर्चा के प्रदेश सचिव अशोक कनौजिया, भाजपा मंडल प्रधान प्रवीन बंसल, धर्मवीर रतेरिया, अशोक ढालिया, प्रवीन गोदारा, मास्टर किताब सिंह मलिक, राधेश्याम बंसल और कई अन्य मौजूद थे। वहीं भाजपा के एक गुट ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। राजेश ठकराल, रामस्वरूप पोपली, मामनराम सैनी और उनके साथी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed