{"_id":"6b73695e39bdc9ed321d4459e56b59d3","slug":"strike-of-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर हमला के विरोध में कॉलेज गेट पर ताला लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पर हमला के विरोध में कॉलेज गेट पर ताला लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट कॉलेज के एनसीसी के शिक्षक सुरेश घनघस पर हमला करने के विरोध में शुक्रवार को स्टूडेंट्स ने कॉलेज के मेन गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
छात्रों ने पुलिस से हमलावरों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग रखी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद छात्रों ने ताला खोल दिया।
विज्ञापन
जाट कॉलेज के युवा शुक्रवार को कॉलेज की कक्षाओं का बहिष्कार कर गेट के पास एकत्र हुए। छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। छात्रों ने कहा कि शहर में छात्र तथा शिक्षक सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में भी हमला हो रहे हैं। कॉलेज के बाहर पीसीआर नियुक्त की जाए। हॉस्टल के छात्रों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जाए। एनएसयूआई की जाट कॉलेज इकाई के प्रधान अनिल सहारण ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर डॉ. सुरेश घनघस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
घायल सुरेश ने इस हमले का आरोप कॉलेज के ही कुछ शिक्षकों व छात्रों पर लगाया है। छात्रों ने कहा कि कुछ छात्रों को अंक कम मिले जिससे गुस्साए छात्रों ने हमला किया।
इस हमले में कॉलेज के कुछ शिक्षक भी शामिल हैं। हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। गेट पर ताला लगाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
जल्द ही इस केस में गिरफ्तारी होगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद छात्रों ने गेट से ताला खोल दिया।