फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Strictness: Tighter action taken against SMOs and ANMs for low sex ratio, notices served to 4 SMOs, 15 ANMs, and 34 ASHA workers where the sex ratio is below 900.

सख्ती: कम लिंगानुपात रहने पर एसएमओ और एएनएम पर कसा शिकंजा, 900 से कम लिंगानुपात पर 4 एसएमओ, 15 एएनएम व 34 आशा वर्करों को थमाए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Strictness: Tighter action taken against SMOs and ANMs for low sex ratio, notices served to 4 SMOs, 15 ANMs, and 34 ASHA workers where the sex ratio is below 900.
हिसार। जिले के कई गांवों में जहां लिंगानुपात लगातार कम हो रहा है, वहीं सिसाय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र में यह आंकड़ा 1000 से अधिक है। यहां पिछले चार महीनों में लिंगानुपात लगातार 1000 से अधिक रहा है। मिर्चपुर, बरवाला, खांडाखेड़ी और सोरखी सीएचसी क्षेत्र में लिंगानुपात 900 से 1000 के बीच रहा। स्वास्थ्य विभाग ने उन चार सीचएसी को चिह्नित किया है, जिनमें लिंगानुपात लगातार 900 से कम रहा है। इनमें आर्यनगर, मंगाली, सीसवाल और उकलाना सीएचसी शामिल हैं। हालांकि उकलाना में अगस्त में लिंगानुपता 913 दर्ज किया गया। विभाग ने इन चारों सीएचसी के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ), 15 एएनएम और 34 आशा वर्कर को नोटिस जारी किए हैं। वहीं, 31 आशा वर्कर पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

डीसी अनीश यादव ने बताया कि लिंगानुपात सुधारने के लिए अब बीएएमएस चिकित्सकों की मदद भी ली जा रही है। आयुष विभाग के तहत काम कर रहे 59 चिकित्सक चार-चार गांवों की निगरानी करेंगे। ये चिकित्सक अपने क्षेत्र के निजी अस्पतालों और दवा केंद्रों की जांच करेंगे और किसी अनियमितता मिलने पर पीएनडीटी टीम को जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि कम लिंगानुपात वाली सीएचसी के एसएमओ सहित 17 अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में लापरवाही करने वाली 15 एएनएम तथा 34 आशा वर्कर को नोटिस दिए हैं। निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने वाले 7 जांच केंद्रों को 7 नोटिस और एक का लाइसेंस को सस्पेंड किया है।
विज्ञापन


नशा प्रभावित लोगों की निगरानी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डीसी को बताया कि नशा प्रभावित व्यक्तियों की निरंतर निगरानी की जा रही है। सितंबर के दौरान 7 हजार 119 व्यक्तियों में से 3 हजार 661 का फर्स्ट, 3 हजार 118 का सेकंड तथा 2 हजार 670 का थर्ड फॉलोअप किया गया। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग घटते लिंगानुपात पर गंभीर है। लापरवाही बरतने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed