फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Stray dogs to be brought under control; 6,000 dogs to undergo sterilization and vaccination.

Hisar News: आवारा कुत्तों पर लगेगी लगाम, 6 हजार कुत्तों का होगा बधियाकरण-टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs to be brought under control; 6,000 dogs to undergo sterilization and vaccination.
हिसार। शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम फिर से बधियाकरण और टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय ने पुराने 1375 रुपये प्रति कुत्ते की दर पर ही इस कार्य को मंजूरी दे दी है। निगम क्षेत्र में करीब 10800 आवारा कुत्तों का अनुमान है। पहले चरण में 5 हजार कुत्तों का बधियाकरण व टीकाकरण किया जा चुका है जबकि अब दूसरे चरण में 6 हजार कुत्तों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

करीब तीन साल तक चली कागजी प्रक्रिया के बाद जयपुर की एजेंसी को नवंबर 2025 में 5 हजार कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का ठेका दिया गया था। एजेंसी 1 मई 2026 तक प्रति कुत्ता 1375 रुपये की दर से काम कर रही थी। इसी बीच सरकार ने दर घटाकर 800 रुपये प्रति कुत्ता करने के निर्देश जारी किए थे जिस पर एजेंसी ने काम करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद शहर में यह अभियान बंद हो गया था। अब मुख्यालय ने दोबारा पुरानी दर पर कार्य शुरू करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

शहर में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले आंकड़ों के अनुसार जुलाई, अगस्त और सितंबर में कुत्तों के काटने के मामले सबसे अधिक सामने आते हैं। इन महीनों में संख्या बढ़कर 1400 से 1900 तक पहुंच जाती है, जबकि अन्य महीनों में यह आंकड़ा 400 से 850 के बीच रहता है। सड़क पर घूमते कुत्ते दुपहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ने से हादसों का कारण भी बन रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में भी इनके हमले का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10800 आवारा कुत्ते होने का अनुमान
जयपुर की एजेंसी को पिछले साल ठेका देते समय शहर में 10800 आवारा कुत्तों का अनुमान लगाया गया था। यह आंकड़ा शहर की जनसंख्या के आधार पर तैयार किया गया था। एजेंसी ने पहले चरण में करीब 5000 कुत्तों का बधियाकरण और टीकाकरण पूरा कर लिया है। अब दूसरे चरण में 6000 कुत्तों पर अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यालय की तरफ से इस संबंध में आदेश प्राप्त हो चुके हैं। निगम क्षेत्र में जल्द ही 6000 आवारा कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए पूर्व की तरह संबंधित एजेंसी को प्रति कुत्ता 1375 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
- डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगमायुक्त, हिसार।
वर्षवार कुत्तों के काटने के मामले
वर्ष
केस
2020
2173
2021
1681
2022
4310
2023
6545
2024
6716
2025
8691
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed