{"_id":"57ec0a684f1c1b537c5757dc","slug":"stray-cattle-stray-cattle-in-hisar-nagar-nigam-employee-accident-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु पकड़ते समय निगम के कर्मचारी के हाथ से लिपटा रस्सा, फ्रेक्चर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु पकड़ते समय निगम के कर्मचारी के हाथ से लिपटा रस्सा, फ्रेक्चर आया
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पशु की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम के सदस्य का सांड ने हाथ तोड़ दिया। पशु पकड़ते वक्त सांड को बांधा गया रस्सा कर्मचारी के हाथ पर लिपट गया और वह उसे काफी दूर तक घसीटता रहा। कर्मचारी विनोद के हाथ में फ्रेक्चर आ गया। साथी कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
अब तक 300 से ज्यादा नंदी पकडे़
नगर निगम की टीम ने बुधवार को 61 सांड पकड़कर धांसू रोड पशु बाड़े में भेज दिए। टीम अभी तक 300 से ज्यादा नंदी पकड़कर बाड़े में भेज चुकी है। लगातार अभियान जारी है। इस काम में नगर निगम की तीन टीमें काम कर रही हैं। इसके बाद फिर गायों को गोशालाओं में भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
इन स्थानों से पकड़े लावारिस पशु
टीम ने लाहोरिया चौक, 12 क्वार्टर रोड, देव वाटिका, राजीव नगर, कुंज लाल गार्डन रूप नगर में नंदी पकड़े। इसके अलावा दूसरी टीमों ने बिजलीघर के पास कृष्णा नगर, सुभाष नगर, ढाणी जयदेव नगर, बैंक कॉलोनी, रेडक्रॉस भवन के पास से नंदी पकड़े।
विज्ञापन