फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   STF caught five thousand rupees prize crook of Sirsa

एसटीएफ ने सिरसा के 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
STF caught five thousand rupees prize crook of Sirsa
हिसार। एसटीएफ टीम ने जिला सिरसा के 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान सिरसा जिले के गांव भारूखेड़ा निवासी रोहताश के रूप में हुई है। बदमाश वर्ष 2017 के चौटाला दोहरे हत्याकांड में पांच साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसटीएफ हिसार के इंचार्ज निरीक्षक बिजेंद्र सिंह की टीम ने सिरसा जिले के अति वांछित अपराधी व 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश रोहताश को सिरसा बस अड्डे से पकड़ा। बदमाश के खिलाफ वर्ष 2017 में चौटाला दोहरे हत्याकांड मामले में हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज की तरफ से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर अलग-अलग धाराओं के तहत 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसआई कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल विकास कुमार व अमित कुमार और कांस्टेबल रविंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed