फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Step-son threatening mother with indecent act, showed pistol, case registered

सौतेले बेटे ने मां से की अश्लील हरकत पिस्तौल दिखा दी धमकी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Step-son threatening mother with indecent act, showed pistol, case registered
मंडी आदमपुर। जिला निवासी एक महिला ने सौतेले बेटे पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करके अपना और अपने बेटे का गुजारा कर रही है। उसकी बड़ी बहन की शादी करीब 25 साल पहले हिसार जिले के गांव पंघाल निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन के एक बेटा हुआ। शादी के कुछ साल बाद उसकी बहन का निधन हो गया। इसके बाद उसने अपने जीजा से शादी कर ली।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब की दुकान पर काम करता था और शराब का आदी था। उसका सौतेला बेटा गलत संगत में है। वह प्रॉपर्टी के लिए तंग करता है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति से तलाक व खर्चे का मुकदमा डालकर अलग से रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि उसका सौतेला बेटा उस पर गलत नीयत रखता है। 9 दिसंबर की रात 9 बजे से लेकर 2 बजे तक फोन करता रहा और जान से मारने की धमकी दी। 10 दिसंबर को वह अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसके सौतेले बेटे ने उसके साथ अश्लील हरकत की और जेब से पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी।?पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।?संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed