फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Steel in Hisar and leather footwear industries will be established in Hansi.

हिसार में स्टील तो हांसी में लेदर फुटवियर से जुड़े उद्योग धंधे होंगे स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Steel in Hisar and leather footwear industries will be established in Hansi.
हिसार। शहर में स्टील व हांसी में लेदर फुटवियर से जुड़े उद्योग धंधे स्थापित होंगे। प्रदेश सरकार की प्रोग्राम टू एक्सलरेट डेवलपमेंट फॉर एमएसएमई एडवांसमेंट (पदमा) के तहत जिले के हर ब्लॉक में अलग-अलग उत्पादों के कलस्टर स्थापित किए जाएंगे। ये कलस्टर स्थानीय उत्पादों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे। एमएसएमई के जिला कार्यालय की तरफ से ब्लॉक वाइज कलस्टर का चुनाव कर मुख्यालय लिस्ट भेज दी है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने पिछले माह पदमा योजना की घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश के 140 ब्लॉक में नए कलस्टर स्थापित किए जाएंगे। इनमें 10 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाईयां (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाई) स्थापित की जाएंगी। अधिकारियों की मानें तो इस योजना के तहत 25 से 30 हजार करोड़ रुपये निवेश किया जाएगा, जिससे करीब तीन लाख नए रोजगार सृजित होंगे।
विज्ञापन

जिले में ब्लॉक वाइज स्थापित किए जाएंगे ये कलस्टर
ब्लॉक - कलस्टर
हिसार प्रथम - स्टील कंस्ट्रक्शन
हिसार द्वितीय - स्टील फर्नीचर एंड फिल्टर उपकरण
हांसी प्रथम - लेदर फुटवियर
हांसी द्वितीय - कॉटन जीनिंग एंड प्रोसेसिंग
नारनौंद - ऑयल केक एंड कैटल फीड
बरवाला - प्रोडक्टर ऑफ नॉन फर्नेस मेटल
उकलाना - पावर ड्राइवन एंड टूल्स
आदमुपर - डेयरी वाइटनर्स
अग्रोहा - कंक्रीट फ्लोरिंग प्रोडक्ट
नोटिफिकेशन के बाद उठा सकेंगे लाभ
इस योजना की अभी तक घोषणा ही की गई है। इससे जुड़ा कोई नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही प्रदेश के लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। फिलहाल अधिकारी इस योजना को लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर चल रही वन ड्रिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्कीम
फिलहाल एमएसएमई की जिला स्तर पर ही एक ऐसी स्कीम चल रही है। उस स्कीम के तहत प्रत्येक जिले के लिए एक प्रोडक्ट फाइनल किया हुआ है। उस जिले में उक्त प्रोडक्ट से जुड़ी इकाईयां ही स्थापित की जा सकती है। उदाहरण के लिए हिसार जिले में मिल्क प्रोडक्ट से जुड़ी इकाईयां लगाई जा सकती हैं।

वर्जन
प्रदेश सरकार ने फरवरी में ही पदमा योजना लांच की है। अभी इसकी नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही इस योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। हमने जिले के हर ब्लॉक में लगाए जाने वाले कलस्टर का चुनाव कर मुख्यालय को सूची भेज दी है।
जनक कुमार, अतिरिक्त निदेशक, एमएसएमई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed