{"_id":"691a1e92a49cb3975b0bc4b4","slug":"state-level-ravidassia-mahasammelan-on-the-23rd-hisar-news-c-21-hsr1005-751878-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रदेशस्तरीय रविदासिया महासम्मेलन 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रदेशस्तरीय रविदासिया महासम्मेलन 23 को
Mon, 17 Nov 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
हिसार। संत शिरोमणि गुरु रविदास के उपदेशों की उज्ज्वल लौ को समर्पित प्रदेशस्तरीय रविदासिया महासम्मेलन 23 नवंबर को शहर की नई अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी गुरु रविदास महासभा हिसार के प्रधान एसपी चालिया ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास भवन एवं छात्रावास में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा रविदासिया समाज महासंघ के आह्वान पर आयोजित यह महासम्मेलन सामाजिक एकजुटता, आत्मसम्मान और संवैधानिक अधिकारों की सामूहिक अभिव्यक्ति का प्रतीक होगा। सम्मेलन के लिए रोहतक, कैथल, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, कुरुक्षेत्र, भिवानी, नारायणगढ़, भूना, रतिया, टोहाना, फतेहाबाद एवं हिसार जिले के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। महासम्मेलन में समाज की प्रमुख मांगों के लिए हरियाणा और केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा ताकि इन मुद्दों पर संवाद और समाधान की दिशा में सार्थक और ठोस कदम उठाया जाए। इस अवसर पर हिसार के प्रधान कश्मीर सिंह सभरवाल, कर्मचारी नेता रणधीर सिंहमार, डाॅ. नरेश भोला आदि मौजूद रहे।