{"_id":"6219236fc5c7875992126b38","slug":"staff-are-not-there-to-listen-to-the-problem-on-the-helpline-number-14420-hisar-news-hsr625260560","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्पलाइन नंबर 14420 पर समस्या सुनने के लिए नहीं हैं कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्पलाइन नंबर 14420 पर समस्या सुनने के लिए नहीं हैं कर्मचारी
विज्ञापन
हिसार। जनस्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 14420 पर समस्याएं सुनने के लिए अपने कर्मचारियों की तैनाती को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं। विभाग ने नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखकर इस बारे में सूचित किया है। विभाग की मानें तो हेल्पलाइन नंबर के लिए उनके पास न तो कर्मचारियों के वेतन के लिए फंड है और न ही अतिरिक्त कर्मचारी। हालांकि विभाग का कहना है कि निगम प्रशासन अगर उन्हें फंड उपलब्ध करवा दे तो वह हेल्पलाइन नंबर को लेकर कर्मचारी उपलब्ध करवा सकता है।
बता दें कि सफाई सुरक्षा मित्र अभियान के तहत केंद्र सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 14420 शुरू किया गया है। इसके माध्यम से लोगों की सीवर व सेप्टिक टैंक संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाना है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना है कि सीवर या सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए किसी कर्मचारी को सीवर या टैंक में न उतारा जाए। नगर निगम प्रशासन की तरफ से कई बार मांग करने के बाद इसी वर्ष जनवरी में जनस्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर के लिए तीन कर्मचारी उपलब्ध कराए थे। हालांकि यह नंबर पिछले वर्ष अक्तूबर में शुरू हो गया था। इस वर्ष अभी तक इस नंबर पर सीवर संबंधी 100 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। प्रतिदिन इस नंबर पर सीवर संबंधी 5 से ज्यादा शिकायतें आती हैं।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में 375 अंक निर्धारित
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में सफाई सुरक्षा मित्र के 375 अंक निर्धारित है। हेल्पलाइन नंबर भी सफाई सुरक्षा मित्र का ही एक भाग है। अगर इस नंबर के माध्यम से आई शिकायतों का समाधान नहीं किया जाता है तो स्वच्छता सर्वेक्षण में इसका निगम को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से हमें पत्र भेजा गया है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारी इस मामले में जनस्वास्थ्य विभाग से बातचीत करेंगे। - सुुुुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम