फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   sports

हैंडबाल : एक अंक से जीती हिसार के लड़कों की टीम

Mon, 11 Nov 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
sports
महाबीर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत हैंडबाल व कुश्ती के रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। हैंडबाल में लड़कों के वर्ग में फाइनल मुकाबला हिसार व झज्जर के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। आखिरी पल तक मैच में रोमांच बना रहा। इस कड़े मुकाबले में हिसार की टीम ने मात्र एक अंक से जीत दर्ज की। वहीं लड़कियों के वर्ग में फाइनल मुकाबला मेजबान हिसार व जींद के बीच हुआ। इसमें मेजबान टीम बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर सकी और उसे दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। उधर कुश्ती के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार से महाबीर स्टेडियम में यह प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इन दोनों स्पर्धाओं में प्रदेश भर के सभी 22 जिलों से 1232 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हैंडबाल स्पर्धा में रविवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कों के वर्ग में झज्जर ने कैथल की टीम और हिसार ने जींद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं लड़कियों के वर्ग में जींद की टीम रोहतक को और हिसार की टीम चरखी दादरी को हराकर फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

पूरे मुकाबले में जींद की टीम रही हावी
लड़कियों के वर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबले में जींद की टीम शुरू से ही हिसार की टीम पर हावी रही। इस दौरान हिसार के मुकाबले जींद के खिलाड़ियों में ज्यादा तालमेल दिखा। इसका असर यह दिखा कि पूरे मुकाबले में जींद ने बढ़त बनाए रखी। पहले हाफ में फर्स्ट टाइम आउट तक जींद के छह और हिसार के तीन अंक थे। दूसरे टाइम आउट तक जींद ने बढ़त को और बढ़ा दिया। पहले हाफ खत्म होने पर हिसार की टीम छह अंकों से पिछड़ी हुई थी। पहले हाफ की समाप्ति पर हिसार के आठ और जींद के 16 अंक थे। दूसरे हाफ में भी जींद की टीम ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा। दूसरे हाफ के पहले टाइम आउट पर हिसार के 13 व जींद के 22 अंक थे। इसके बाद दूसरे टाइम आउट पर हिसार के 15 व जींद के 24 अंक हो गए। इसके बाद बचे समय में हिसार की टीम एक अंक ले सकी। इस तरह से जींद यह मुकाबल 24-16 के अंतर से जीत लिया। जींद की खिलाड़ी आशा व निक्की ने छह-छह व सिमरन ने पांच अंक हासिल किए। वहीं हिसार की तरफ से सोनिया ने टीम के लिए सबसे ज्यादा पांच अंक बटोरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी मिनट तक मैच में बना रहा रोमांच
लड़कों के वर्ग में हिसार व झज्जर के बीच खेले गए फाइनल मैच में आखिरी मिनट तक रोमांच बना रहा। मैच का पहला अंक हिसार ने हासिल किया। हिसार ने शुरुआत से काफी फास्ट गेम खेला। पहले हाफ के पहले टाइम आउट पर झज्जर की टीम हिसार से चार अंक पीछे थे। मगर इसके बाद मैच थोड़ा बदला और झज्जर की टीम ने बढ़िया खेल दिखाया और हिसार की बढ़त के अंतर को कम कर दिया। दूसरे टाइम आउट तक झज्जर की टीम सिर्फ एक अंक से पीछे थी। पहला हाफ पूरा होने तक भी यह स्थिति रही। मगर दूसरे हाफ की शुरुआत में हिसार ने भी बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के पहले टाइम आउट पर हिसार की टीम झज्जर से सात अंकों से आगे थी। दूसरे टाइम आउट तक हिसार के 27 व झज्जर के 22 अंक थे। मगर इसके बाद मैच में फिर पासा बदला। झज्जर की टीम ने फिर से हिसार की बढ़त को कम कर दिया और मैच को रोमांचक बना दिया। स्थिति यह रही कि जब मैच के मात्र 30 सेकेंड बचे हुए थे तो हिसार के 30 व झज्जर के 29 अंक थे। यहां से मैच किसी के पक्ष में भी जा सकता था। मगर इन 30 सेकेंड में झज्जर की टीम मैच का परिणाम अपने पक्ष में नहीं कर सकी और हिसार ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। हिसार की तरफ प्रदीप ने सर्वाधिक 10 अंक और साहिल ने पांच अंक बटोरे। वहीं झज्जर की तरफ से खिलाड़ी नवीन ने छह व दीपक ने टीम के लिए पांच अंक हासिल किए।

परिणाम
लड़कों के वर्ग में हिसार ने पहला, झज्जर ने दूसरा व जींद ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों के वर्ग में जींद ने पहला, हिसार ने दूसरा व चरखी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed