फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SPO commited suicide

सिवानी थाने में तैनात एसपीओ ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या

Sat, 09 Jan 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
SPO commited suicide
सिवानी मंडी (हिसार)। सिवानी मंडी पुलिस थाने में एसपीओ के पद पर कार्यरत सुनील कुमार ने बड़वा गांव के पास जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। सुनील का शव बड़वा बाईपास के पास एक होटल के नजदीक सड़क किनारे मिला। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के गांव डाबी निवासी सुनील कुमार पिछले कई महीनों से सिवानी थाने में एसपीओ के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रणवीर सिंह शेखावत ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्यूटी करने के बाद सुनील वीरवार सुबह 10 बजे घर के लिए निकला था। इसी बीच वह गांव बड़वा बाईपास पर होटल के नजदीक अपने किसी जान पहचान वालों के यहां रुक गया और वहां पर उसने खाना खाया। थाना प्रभारी ने बताया कि सुनील के मोबाइल के अनुसार वीरवार रात 10:30 बजे सुनील की अपनी पत्नी के साथ ही बातचीत हुई है और उसके बाद उसने वहां से निकलकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उसकी मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सुनील कुमार के शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिया है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक कार्रवाई के अनुसार अभी 174 की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed