फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Special roadways buses to ply for Gogamedi from today

गोगामेड़ी के लिए आज से चलेंगी विशेष रोडवेज बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Special roadways buses to ply for Gogamedi from today
हिसार। गोगामेड़ी मेले के लिए विशेष बसें चलाने के लिए रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है। वीरवार से हिसार से गोगामेड़ी के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। इसको लेकर मंगलवार को 10 अतिरिक्त परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रियों की संख्या के अनुसार रोडवेज गोगामेड़ी के लिए बसें चलाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा चार जगह हिसार, भादरा, गोगामेड़ी और डाबड़ी के पास चेक पोस्ट बनाई गई है। जहां बसों की चेकिंग होगी। गोगामेड़ी मेले के लिए बसें चलाने को लेकर मंगलवार को रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने कार्यकारी यातायात प्रबंधक अनिल चोपड़ा, डीआई जगदीश सैनी, एसएस सुरेंद्र सिंह की बैठक ली। इस दौरान महाप्रबंधक ने मेले के लिए सुचारु रूप से बसें चलाने को लेकर आदेश दिए। रोडवेज की तीन फ्लाइंग टीम की भी ड्यूटी लगाई गई है। एक टीम में पांच से छह कर्मचारी शामिल हैं, जोकि बसों में चेकिंग करेंगे। वर्तमान समय की बात करें तो दो रोडवेज की बस गोगामेड़ी होकर जाती हैं। इनमें एक बस सुबह हिसार से 6:10 बजे और दूसरी बस सुबह 8 बजे रवाना होती है।
विज्ञापन

गोगामेड़ी के लिए कितनी स्पेशल बसें चलेगी, वह सवारियों पर ही निर्भर रहेगा। मेला पर बसें चलाने के लिए हमारी ओर से तैयारी पूरी है। - अनिल चोपड़ा, कार्यकारी यातायात प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोनाकाल के बाद हिसार से रेवाड़ी के लिए ट्रेन रवाना
फोटो: 80
कोरोनाकाल के बाद से बंद पड़ी गाड़ी संख्या 04368 हिसार-रेवाड़ी-हिसार प्रतिदिन स्पेशल मंगलवार को हिसार से दोपहर 2.30 बजे रवाना हुई। हालांकि पहले दिन ट्रेन में सवारियां काफी कम रही। यह ट्रेन हिसार से चिड़ौद, झूंपा, सादलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ होते हुए रेवाड़ी गई। वहीं गाड़ी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन बुधवार से हिसार से सुबह 4:35 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed