{"_id":"582b4ff64f1c1b56368fefa3","slug":"sp-rajendra-kumar-mida-hsiar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्विन शैणवी का तबादला, राजेंद्र कुमार मीणा होंगे नए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्विन शैणवी का तबादला, राजेंद्र कुमार मीणा होंगे नए एसपी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP
- फोटो : Bureau
राजेंद्र कुमार मीणा हिसार के नए एसपी होंगे। फिलहाल राजेंद्र कुमार मीणा हांसी में एडिशनल एसपी का कार्यभार देख रहे थे। हिसार के एसपी अश्विन शैणवी को सोनीपत भेजा गया है।
विज्ञापन
नए एसपी राजेंद्र कुमार मीणा हिसार को बेहतर तरीके से जानते हैं। पिछले कुछ समय से हिसार जिले में रहकर ही काम कर रहे हैं। कुछ समय उनके हांसी मुख्यालय में नियुक्त किया गया था। बतौर एडिशनल एसपी वह काम कर रहे थे। मीणा मूल रूप से राजस्थान के दौसा के जिले के निवासी हैं। उन्होंने उड़ीसा से बैचलर इन ऑक्यूपेशनल थैरेपी की डिग्री हासिल की। 2011 बैच में वह आईपीएस बने। पिछले कुछ समय से उनके पास जींद के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार भी था।
विज्ञापन
एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने हांसी में करीब छह माह पहले मैराथन के जरिए हजारों युवाओं को जोड़ा था। व्यापारी राजीव अग्रवाल से दस लाख की फिरौती के मामले में खुद से जांच करते हुए 24 घंटे में इसे हल किया। व्यापारी का भतीजा ही फिरौती मांगने का आरोपी पाया गया था। मर्डर, लूट, फिरौती सहित कई अन्य मामलों को सुलझाने का श्रेय भी उन्हें मिला। हिसार में एसपी रहे अश्विन शैणवी 22 दिसंबर 2015 से हिसार में थे। इससे पहले 9 नवंबर 2011 से 23 फरवरी 2013 तक हिसार में रहे थे। कुछ समय पहले अश्विन शैणवी ने चंडीगढ़ पुलिस में जाने के लिए इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन