{"_id":"86bbe729332a446bf8e5aa25cd67c048","slug":"sonika-shines-in-archery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से मिली प्रेरणा, बेटी ने लगाए अचूक निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से मिली प्रेरणा, बेटी ने लगाए अचूक निशाने
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुझको मेरा हक दो पापा, बहुत कुछ कर दिखलाऊंगी।
विज्ञापन
लेने दो खुली हवा में सांसे, बेटे से ज्यादा फर्ज निभाऊंगी।।
किसी कवि की उक्त पंक्तियों को शहर की एक बेटी ने साकार कर दिखाया है। जी हां हम बात कर रहे हैं एफसी कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा सोनिका की, जिसने अपने पिता की प्रेरणा पर कई मेडल पर निशाने लगाए और लड़कियों के लिए आईकॉन बन चुकी हैं। एनसीसी की सीनियर अंडर ऑफिसर सोनिका ने हाल ही में कुवैत में राइफल की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। पिछले साल 1 नवंबर से 12 नवंबर तक चली इस प्रतियोगिता में सोनिका ने भारत का नेतृत्व करते हुए यह पदक हासिल किया है।
सोनिका के पिता एएसआई सुरेश कुमार पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। उनको देखकर ही सोनिका के मन में भी इस खेल के प्रति रुझान बढ़ा। इसके बाद सोनिका ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा अपना व देश का नाम रोशन किया। सोनिका मूलत: गांव लाडवा की रहने वाली है। 6 साल पहले ही उनका परिवार हिसार के राजेंद्रा एनक्लेव में आकर रहने लगा। अपनी बहन व छोटे भाई के साथ वह उन लड़कियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई है, जो अपनी प्रतिभा के बल पर आकाश को छूने की चाहत रखती हैं।
विज्ञापन
रक्षामंत्री द्वारा हो चुकी सम्मानित
सोनिका 3 हरियाणा गर्ल्स बटालियन की कैडेट भी है। हाल ही में गणतंत्र दिवस पर महावीर स्टेडियम में उन्हें कुवैत में जीते रजत पदक के लिए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सम्मानित किया था। इसके अलावा 21 जनवरी को दिल्ली कैंट डीएम हेडक्वार्टर में रक्षामंत्री ने प्रशंसा पत्र देने के अलावा 15000 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया था। रोहतक ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप काले से प्रशंसा पत्र के साथ 5000 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी सोनिका को मिल चुका है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने भी उन्हें सम्मानित किया था।
विज्ञापन
दो साल में बनी चैंपियन
सोनिका ने दो साल पहले ही राइफल शूटिंग में भाग लेना शुरू किया था। इसके बाद गुजरात में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेते हुए दो गोल्ड मेडल हासिल किये थे। इसके लिए एडीजे मेजर जनरल जीएस चीमा द्वारा भी दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार उसे दिया जा चुका है। सोनिका ने इसके अलावा कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए काफी पदक अपने नाम किये हैं।
ये हैं उपलब्धियां
इंटर यूनिट शूटिंग प्रतियोगिता 2014, हिसार - 2 गोल्ड, बेस्ट शूटर टाइटल
इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता 2014, पंजाब - 1 गोल्ड
ऑल इंडिया इंटर शूटिंग चैंपियनशिप 2014, वेस्ट बंगाल - 1 सिल्वर
ऑल इंडिया इंटर जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता - 2 गोल्ड
13वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2015, कुवैत - सिल्वर
नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता 2015, दिल्ली - क्वालीफाई