फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonia did not marry till she got success in UPSC

यूपीएससी में सफलता हासिल करने तक सोनिया ने नहीं की शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sonia did not marry till she got success in UPSC
राहुल ने यूपीएससी परीक्षा में पाई 359वीं रैंकिंग। - फोटो : Hisar
जय कुमार
विज्ञापन

नारनौंद (हिसार)। आखिरकार तीसरी बार के प्रयास के बाद सोनिया कटारिया (28) को यूपीएससी में सफलता मिली। यूपीएससी परीक्षा में सोनिया को115वां रैंक मिली है। सोनिया कटारिया फिलहाल वर्तमान में कस्बे के वार्ड 10 में रह रही हैं। उनके पिता राजपाल कटारिया एयरफोर्स से जेसीओ के पद से सेवानिवृत्त होकर केनरा बैंक नरवाना में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां कांता गृहिणी हैं। सोनिया ने 10वीं और 12वीं नासिक से की। हिसार के डीएन कॉलेज से सोनिया ने बीएससी व पंजाब यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल के साथ एमएससी पास की।
कड़ी मेहनत के बल पर हासिल की कामयाबी
सोनिया पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में कोचिंग ले रही थी। पिछली दो बार भी वह यूपीएससी परीक्षा दी थी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस बार दृढ़ संकल्प व कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी की। नतीजा यह निकला कि इस बार सोनिया को कामयाबी मिल गई। उनके चयन पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

सोनिया कटारिया ने बताया कि सिविल सर्विस परीक्षा को पास करने की चाहत रखने वाले छात्र यह मानते हैं कि न जाने कितनी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उनको यह समझना चाहिए कि कोई भी मुकाम कड़ी मेहनत के बिना हासिल करना संभव नहीं है। चाहें वह सिविल सर्विस हो या अन्य कोई और परीक्षा। ऐसे में मन बनाकर परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। फिर मेहनत कम हो या ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ता। सोनिया ने बताया कि बिना किसी ठोस रणनीति के कोई भी परीक्षा पास नहीं की जा सकती है। यूपीएससी की परीक्षा में तो यह बहुत आवश्यक है। एक अच्छी रणनीति बनाते हुए तैयारी करें। उन्होंने कहा कि अगर आप एक बार में सफल नहीं होंगे तो हार न मानें, बल्कि दूसरी, तीसरी या चौथी बार में अवश्य ही आप सफल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता हासिल करने के लिए नहीं की शादी
सोनिया ने सफलता प्राप्त करने के लिए शादी के प्रपोजल को भी ठुकरा दिया, जबकि उसकी छोटी बहन मोनिका कटारिया की शादी हो चुकी है। मोनिका कटारिया चार्टर्ड अकाउंटेंट है और छोटा भाई अभिषेक सोनीपत से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। सोनिया कटारिया को कढ़ाई, सिंगिंग व डांस का काफी शौक है। वह पढ़ाई के साथ साथ अपने शौक पूरे करने के लिए भी समय निकालती है। उसने बताया कि इंटरव्यू में भी उसे गाना गाने के लिए कहा गया। संवाद
गांव दौलतपुर के राहुल ने यूपीएससी में पाया 359 वां रैंक
उकलाना मंडी के गांव दौलतपुर के राहुल ने यूपीएससी की परीक्षा में 359वां रैंक प्राप्त करके गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार में जन्मे राहुल ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर जुनून हो और इरादे पक्के हों तो हर मुकाम प्राप्त किया जा सकता है।

राहुल के पिता सतबीर उसकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। दो बेटियां और दो बेटे। बेटियों की शादी कर दी है और तीसरे नंबर का बेटा इंदौर की एक टेक्सटाइल कंपनी में मैनेजर है। सबसे छोटा बेटा राहुल है। राहुल ने बीएससी एग्रीकल्चर, हिसार के एचएयू यूनिवर्सिटी से और एमएससी दिल्ली में एआईआर यूनिवर्सिटी से की। फिलहाल वह एग्रीकल्चर में पीएचडी फाइनल ईयर में है। उन्होंने बताया कि पहले वे उसे एमबीबीएस में डाक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन एडमिशन नहीं मिला तो एग्रीकल्चर की ओर रुख किया। दिल्ली में अपने सीनियर्स को यूपीएससी की तैयारी करते देख मोटिवेट होते राहुल ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। संवाद

सोनिया कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा में पाई 115वीं रैंक।

सोनिया कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा में पाई 115वीं रैंक।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed