फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonali Phogat Murder Case: Sukhwinder not get bail on Monday

Sonali Phogat: सुखविंदर को नहीं मिल पाई जमानत, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी

Mon, 17 Apr 2023 08:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 08:48 PM IST
सार

ड्रग्स मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर को जमानत मिल चुकी है। अदालत में हत्या और एनडीपीएस के अलग-अलग दो मामले चल रहे हैं।

विज्ञापन
Sonali Phogat Murder Case: Sukhwinder not get bail on Monday
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड में सोमवार को गोवा की अदालत में परिवार वालों की तरफ से वकील पेश हुए। वकील ने अदालत से बहस के लिए दस दिन का समय मांगा है। सीबीआई ने अदालत में अपना जवाब रखा है। हत्या के मामले में आरोपी सुखविंदर को जमानत नहीं मिली, इस पर अब 27 अप्रैल को सुनवाई होगी।  

विज्ञापन


सोनाली फोगाट हत्याकांड में गोवा पुलिस के बाद सीबीआई ने 22 नवंबर 2022 को आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के खिलाफ चालान पेश किया था, जिसमें 104 गवाह बनाए हैं। चार्जशीट पेश करने के बाद सुखविंदर ने अपने अधिवक्ता सुखवंत के माध्यम से जमानत याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


पिछली सुनवाई 16 फरवरी को हुई थी। अधिवक्ता सुखवंत ने बताया कि अदालत में सोनाली फोगाट के परिवार की तरफ से वकील पेश हुए थे। उन्हाेंने अदालत से दस दिन का समय मांगा है। अगली सुनवाई अब 27 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में हुई थी मौत
सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पूर्व सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की भी करीब साढ़े पांच साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या कर दी।

सोनाली की मौत की सूचना मिलने के बाद गोवा पहुंचे उसके भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले।


सोनाली की मौत के बाद रिजॉर्ट के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जिनमें सुधीर सांगवान सोनाली को बोतल के जरिये कुछ पिलाता नजर आया और उसके बाद ही सोनाली की तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed