{"_id":"5e7a53168ebc3e6fbd568fd1","slug":"some-people-not-take-lockdown-seriously-hisar-news-rtk54825316","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ लोग नहीं समझ रहे लॉकडाउन की गंभीरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ लोग नहीं समझ रहे लॉकडाउन की गंभीरता
विज्ञापन
आजाद नगर में लगाए नाके पर वाहन चालकों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना वायरस के कारण पूरे प्रदेश में लॉकडाउन किया हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग बिना किसी काम से घरों से निकल रहे हैं। प्रदेश सरकार की अपील को नजर अंदाज करते बहुत से लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। जिले की सीमा से लगते गांव व हाईवे पर अमर उजाला संवाददाता ने करीब 55 किलोमीटर दूरी तय की। इस दौरान नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे व लिंक रोड पर पुलिस की स्थिति और वहां के हालात जानने की कोशिश की गई। गांव भेरा भिवानी जिले के अं तिम छोर पर बसा है। इससे 15 किलोमीटर दूर राजस्थान की सीमा प्रारंभ हो जाती है। भेरा से सिवानी की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। इस दौरान यहां पर न तो कोई पुलिस कर्मचारी मिला और न ही कोई पुलिस की पीसीआर खड़ी थी। सड़क पर निजी वाहनों की आवाजाही भी बनी हुई थी।
सिवानी से हिसार : बड़वा के पास मिला नाका
नेशनल हाईवे 52 पर स्थित सिवानी शहर में फल, सब्जियों व मेडिकल की दुकानें खुली हुई थीं। इसके अलावा ऑटो मार्केट और किरयाणा की दुकानें भी खुली हुई थीं। यहां कोई पुलिसकर्मी या पुलिस पीसीआर नजर नहीं आई। सरकार के आदेशों के बावजूद भी लोग सड़कों पर नजर आए। हालांकि, सड़कों पर वाहनों की संख्या कम थी। सिवानी से हिसार आते समय गांव बडवा के पास एक नाका लगा हुआ था। गांव चौधरीवास के पास टोल प्लाजा पर एक पुलिस की पीसीआर खड़ी थी। टोल के बाद चौधरीवास गांव की सीमा पर पुलिस कर्मचारी नाका लगाकर खड़े थे, जो सिवानी से हिसार आने वाले वाहन चालकों को रुकवाकर आने का कारण पूछ रहे थे।
आजाद नगर में दो जगहों पर था नाका
गांव चौधरीवास के भेरिया, मुकलान में कोई नाका या पुलिस कर्मचारी नजर नहीं आया। इसके बाद आजाद नगर में दो जगहों पर पुलिसकर्मी नाका लगाकर खड़े थे और वाहन चालकों को रोककर शहर में जाने का कारण पूछते नजर आए। वाजिब कारण न मिलने पर कुछ बाइक सवारों को वापस भेज दिया गया। आजाद नगर के बाद नहर और लघु सचिवालय के सामने भी पुलिस कर्मचारी खड़े हुए मिले।