{"_id":"62040833c5c7875992125c79","slug":"solid-waste-plant-to-be-set-up-in-22-acres-of-glf-s-land-between-nayauli-and-dhandur-hisar-news-hsr6239048136","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यौली और ढंढूर के बीच जीएलएफ की 22 एकड़ जमीन में लगेगा सॉलिड वेस्ट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यौली और ढंढूर के बीच जीएलएफ की 22 एकड़ जमीन में लगेगा सॉलिड वेस्ट प्लांट
विज्ञापन
ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन पर लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए लगी मशीन।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने गांव न्यौली व ढंढूर के बीच सॉलिड वेस्ट प्लांट लगाने के लिए 22 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। यह जमीन राजकीय पशुधन फार्म (जीएलएफ) की है। निगम प्रशासन ने इस जमीन का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया गया। वहां से हरी झंडी मिलने के साथ ही निगम यहां प्लांट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। बुधवार को एनजीटी को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निगम अधिकारियों ने यह रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बता दें कि अभी तक ठोस कचरे के निस्तारण को लेकर निगम प्रशासन के पास सॉलिड वेस्ट प्लांट नहीं है। हालांकि शुरुआत में ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन पर ही यह प्लांट लगाने की योजना थी। मगर यह जमीन एयरपोर्ट के निर्धारित दायरे में आने के कारण निगम को इस योजना को रद्द करना पड़ा। इसके बाद निगम प्रशासन ने चौधरीवास व काजला में प्लांट के लिए जगह चिह्नित की। चूंकि दोनों जगहों पर चिह्नित की गई जमीन पंचायत की थी। साथ ही ग्रामीण भी प्लांट लगाने का विरोध करने लगे, जिस कारण इन जगहों को भी फाइनल नहीं किया जा सका।
कलस्टर स्तरीय बनेगा प्लांट
यहां बनने वाला प्लांट कलस्टर स्तरीय होगा। न सिर्फ हिसार शहर, बल्कि फतेहाबाद व सिवानी के कचरे का भी यही निस्तारण किया जाएगा। सॉलिड वेस्ट प्लांट को लेकर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 13 कलस्टर बनाए हैं। इनमें से 12 कलस्टरों में प्लांट बन चुके हैं या फिर प्लांट को जमीन फाइनल हो चुकी है। मगर अभी तक हिसार कलस्टर के लिए जमीन फाइनल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल होंगे सॉलिड वेस्ट प्लांट के अंक
केंद्र सरकार की तरफ से हर साल करवाए जाने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के अंकों में सॉलिड वेस्ट प्लांट के अंक भी हैं। सॉलिड वेस्ट प्लांट न होने से हर साल नगर निगम के अंक कटते हैं, जिसका नुकसान रैंकिंग में उठाना पड़ता है। अगर यह योजना सिरे चढ़ती है तो सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग में भी सुधार होगा।
लीगेसी वेस्ट की भी दी स्टेटस रिपोर्ट
बैठक में निगम अधिकारियों ने ढंढूर डंपिंग स्टेशन पर पड़े लीगेसी वेस्ट की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। निगम अधिकारी ने बताया कि अभी लीगेसी वेस्ट के निस्तारण का काम चल रहा है। कोरोना के कारण इस काम में देरी हो गई। काम करने वाली एजेंसी ने निगम प्रशासन से डेड लाइन बढ़ाने की मांग की है, जिसे लेकर निगम प्रशासन ने सरकार को पत्र भेज दिया है।
एनजीटी को लेकर यूएलबी के एसीएस अरुण गुप्ता व डायरेक्टर के साथ ऑनलाइन बैठक हुई थी। इसमें कुछ बिंदुओं पर हमसे रिपोर्ट मांगी गई थी, जो हमने दे दी। उसमें सॉलिड वेस्ट प्लांट का भी मुद्दा शामिल था।
- डॉ. प्रदीप हुड्डा, उपनिगम आयुक्त, नगर निगम