फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   So far 91400 applications in the state, 52 percent girls

प्रदेश में अब तक 91400 आवेदन, 52 प्रतिशत लड़कियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
So far 91400 applications in the state, 52 percent girls
हिसार। प्रदेशभर में कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है और विद्यार्थी प्रतिदिन आवेदन कर रहे हैं। रविवार दोपहर तक 91400 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें 52 प्रतिशत आवेदक लड़कियां ने किए हैं। विभाग के पोर्टल पर 46646 लड़कियों, 44955 लड़कों और 4 ट्रांसजेंडर ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

वहीं, कॉलेजों में आवेदन की बात करें तो प्रदेश के शीर्ष 10 कॉलेजों में 3 कॉलेज हिसार के हैं। हिसार के राजगढ़ रोड़ स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदेश में सबसे अधिक 10724 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। दयानंद कॉलेज हिसार 6594 आवेदन के साथ तीसरे और छाजू राम जाट मैमोरियल कॉलेज हिसार 4031 आवेदनों के साथ 8वें नंबर पर है।
विज्ञापन

661 विद्यार्थियों के फार्म पर लगी ऑब्जेक्शन
ऑनलाइन आवेदन के साथ ही ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया भी जारी है। कॉलेजों के शिक्षकों ने 19227 विद्यार्थियों के आवेदन का सत्यापन किया है। 661 विद्यार्थियों के फार्म या दस्तावेजों में कमी पाई गई, जिसके बाद विद्यार्थियों को फोन पर संदेश भेज कर सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए में विद्यार्थियों का सबसे अधिक रुझान
प्रदेश के कॉलेजों में विद्यार्थियों ने सबसे अधिक 1 लाख 14 हजार 705 आवेदन बीए में किए हैं, जो रुझान के मामले में दूसरे नंबर के कोर्स से चार गुना अधिक है। दूसरे नंबर पर बीकॉम में 27317 आवेदन आए हैं। इसके अलावा बीएससी नॉन मेडिकल में 20443, बीसीए में 8413, बीएससी मेडिकल में 5705, बीबीए में 4360, बीकॉम ऑनर्स में 3856 आवेदन प्रदेशभर के कॉलेजों के लिए आए हैं।

सामान्य श्रेणी के 34393 विद्यार्थी
कॉलेजों में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आए कुल 91400 आवेदन में से 34393 यानी 43.10 प्रतिशत विद्यार्थी सामान्य श्रेणी से हैं। इसके अलावा बीसी श्रेणी के 24182, एससी श्रेणी के 17418 और ईडब्ल्यूएस के 3374 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed