फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Snatched cash and mobile phone from youth by giving lift in car

कार में लिफ्ट देकर युवक से नकदी और मोबाइल फोन छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Snatched cash and mobile phone from youth by giving lift in car
हिसार। शहर के बस स्टैंड के बाहर खड़े एक युवक को कार में लिफ्ट देकर बीएसएफ कैंप के पास चाकू दिखाकर उससे हजारों की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। युवक को वहीं पर गाड़ी से नीचे उतार दिया। जैसे तैसे कर वह वापस बस स्टैंड पर पहुंचा। इस बारे में शहर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण कर नकदी छीनने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सरसौंद गांव के रहने वाले गोरा राम ने बताया कि वह शनिवार रात को रेवाड़ी से हिसार पहुंचा था। रात करीब 12.30 बजे शहर के बस स्टैंड पहुंचा। गांव जाने के लिए बस स्टैंड के बाहर आया और वाहन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक आया और कहा कि वह बरवाला जा रहा है मेरे साथ चलो। मैंने उसे मना कर दिया। उसके जाने के बाद एक कार वहां पर आकर रुकी। कार रुकते ही तीन युवक वहां पर आए और चालक से पूछा कि कहां पर जा रहे हो, चालक ने कहा चंडीगढ़ जा रहा हूं। मैंने चालक से कहा कि रास्ते में मुझे सरसौंद गांव के पास उतार देना। चालक ने मुझे गाड़ी में बैठा लिया और ढंढूर गांव से आगे बीएसएफ कैंप के पास जाकर गाड़ी रोक दी। मुुझे गाड़ी से नीचे उतारा और चाकू दिखा कर 2500 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद मुझे वहीं पर छोड़ दिया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed