Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar Assembly seat, Savitri registered victory for third time, avenged defeat by getting Kamal Gupta

हिसार विधानसभा सीट: सावित्री ने तीसरी बार दर्ज की जीत, कमल गुप्ता की जमानत जब्त करवा 2014 की हार का बदला लिया

Wed, 09 Oct 2024 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सुरेंद्र दलाल, हिसार (हरियाणा)
सुरेंद्र दलाल, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 09:13 AM IST
सार

हिसार विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या पंजाबी समाज के लोगों की है। इसके बाद बनिया जाति के मतदाता और तीसरे नंबर पर सैनी समाज के लोग हैं। हिसार सीट पर 18 विधानसभा चुनावों में 15 बार बनिया जाति से विधायक बने हैं।

विज्ञापन
Hisar Assembly seat, Savitri registered victory for third time, avenged defeat by getting Kamal Gupta
जीत के बाद सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल भी साथ नजर आए।  - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार विधानसभा सीट के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मतदाताओं का जिंदल घराने से लगाव अटूट है। सात चुनावों में से इस परिवार ने यह छठी जीत हासिल की है। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद एकाएक सक्रिय हुई सावित्री ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और दो बार से मौजूदा विधायक भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता की जमानत जब्त करवाकर उनसे 2014 में हार का बदला ले लिया।

विज्ञापन


कांग्रेस भले ही जीत नहीं सकी, लेकिन प्रत्याशी रामनिवास राड़ा का प्रदर्शन बेहतर रहा। सावित्री जिंदल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पहला चुनाव जीता है। इससे पहले 2009 व 2014 में कांग्रेस से विधायक रह चुकी हैं। सावित्री के चुनाव मैदान में उतरने के साथ ही हिसार प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार हो गई थी। हरियाणा ही नहीं अन्य प्रदेशों के लोगों की भी इस सीट के नतीजों पर नजर थी।

विज्ञापन
Trending Videos

टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय ठोकी ताल

बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से सांसद होने के बावजूद हिसार विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिला पाए तो सावित्री जिंदल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में आने का फैसला लिया। वर्ष 1991 में जिंदल परिवार ने हिसार से राजनीति शुरू की थी। ओपी जिंदल और सावित्री जिंदल 5 बार मैदान में आए और जीते। तीन बार ओपी जिंदल और दो बार सावित्री जिंदल जीतीं। 2014 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के सामने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर सावित्री को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

18 में से 15 बार बनिया प्रत्याशी जीते

हिसार विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या पंजाबी समाज के लोगों की है। इसके बाद बनिया जाति के मतदाता और तीसरे नंबर पर सैनी समाज के लोग हैं। हिसार सीट पर 18 विधानसभा चुनावों में 15 बार बनिया जाति से विधायक बने हैं। दो बार पंजाबी तथा एक बार सैनी जाति से विधायक बने थे। पहले गांव जुगलान, बीड़, तलवंडी राणा, ढंढूर सहित कुछ ग्रामीण क्षेत्र आते थे, वर्ष 2009 में इस सीट को पूरी तरह से शहरी बना दिया गया।

विज्ञापन

जीत के बाद मां के साथ आए सांसद नवीन जिंदल

निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल के चुनाव प्रचार से दूरी बनाने वाले उनके बेटे कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल जीत के बाद मंगलवार को विजयी जुलूस में नजर आए। महाबीर स्टेडियम से लेकर जिंदल आवास तक हिसार की विधायक सावित्री जिंदल का जुलूस निकाला गया। जिंदल आवास के बाहर भंडारा भी लगाया गया। समर्थकों ने कई घंटे तक आतिशबाजी की और ढोल की थाम पर नाच खुशी जताई। इस दाैरान जिंदल चौक के आसपास करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

दो बार कांग्रेस से विधायक रह चुकी हैं सावित्री

सावित्री जिंदल इस सीट पर तीसरी बार विधायक बनी हैं। इससे पहले सबसे अधिक तीन बार विधायक बनने का रिकॉर्ड उनके पति ओपी जिंदल और बलदेव तायल के नाम पर है। सावित्री जिंदल ने तीसरी बार जीतकर उनकी बराबरी कर ली है। सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी सावित्री जिंदल के नाम है। 2005 में पूर्व ऊर्जा मंत्री रहे ओपी जिंदल के निधन होने के बाद हिसार सीट पर उपचुनाव हुआ। कांग्रेस की टिकट से पहली बार चुनाव में उतरी सावित्री जिंदल ने 1 लाख 2 हजार 331 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। सबसे छोटी जीत वर्ष 1967 में स्नेहलता के नाम है। उन्होंने बलवंत तायल को 224 वोट से हराया था।

जिंदल परिवार 7 बार लड़ चुका चुनाव

जिंदल परिवार ने अब तक 7 चुनाव लड़े और 6 में जीते हैं। ओपी जिंदल ने 1991 का चुनाव हविपा से लड़कर जीता था। इसके बाद उन्होंने व सावित्री जिंदल ने सभी चुनाव कांग्रेस से जीते। ओपी जिंदल ने वर्ष 1996 में कुरुक्षेत्र से सांसद का चुनाव भी लड़ा और जीत हासिल की। जिंदल परिवार से पहली बार सावित्री ने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा और जीता।

हिसार विधानसभा सीटे के परिणाम

1952 बलवंत राय तायल कांग्रेस
1957 बलवंत राय तायल कांग्रेस
1962 लाला हुन्नामल सोशलिस्ट
1967 स्नेहलता कांग्रेस
1968 बलवंत राय तायल भारतीय क्रांति दल
1972 गुलाब सिंह जैन कांग्रेस
1977 बलवंत राय तायल जनता पार्टी
1982 ओमप्रकाश महाजन निर्दलीय
1987 हरिसिंह सैनी लोकदल
1991 ओपी जिंदल हविपा
1996 ओमप्रकाश महाजन निर्दलीय
2000 ओपी जिंदल कांग्रेस
2005 ओपी जिंदल कांग्रेस
2005 (उपचुनाव) सावित्री जिंदल कांग्रेस
2009 सावित्री जिंदल कांग्रेस
2014 डॉ. कमल गुप्ता भाजपा
2019 डॉ. कमल गुप्ता भाजपा
2024 सावित्री जिंदल निर्दलीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed