फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six Muslim people of one family paricipate in Ramleela

अनूठी मिसाल: एक मुस्लिम परिवार, जो रामलीला में निभाते हैं राम-भरत, जनक सहित छह किरदार

Mon, 07 Oct 2019 09:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Six Muslim people of one family paricipate in Ramleela
आदमपुर की गणेश रामलीला के कलाकार शहाबुद्दीन कुरैशी, लतीफ मोहम्मद, अनीफ मोहम्मद, शरीफ मोहम्मद व प्रवेज - फोटो : अमर उजाला

हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब भाई-भाई। यह बात हरियाणा के आदमपुर में चल रही गणेश रामलीला में किरदार निभा रहे कलाकारों पर बिल्कुल स्टीक बैठती है। 30 साल से ज्यादा पुरानी रामलीला की खास बात है कि इसमें एक ही परिवार के छह मुस्लिम कलाकार किरदार निभा रहे हैं। इनमें से कोई दुकानदार, कोई पेंटर तो कोई चाय बेचकर परिवार का गुजारा कर रहे हैं।

विज्ञापन


इन कलाकारों में 40 वर्षीय शहाबुद्दीन कुरैशी राम, 43 वर्षीय अनीफ मोहम्मद, जनक, 36 वर्षीय लतीफ मोहम्मद भरत, 45 वर्षीय सरीफ मोहम्मद, नारद और 38 वर्षीय साजिद कुरैशी मंथरा का किरदार निभा रहे हैं। इतना ही नहीं, राम का रोल निभाने वाले शहाबुद्दीन कुरैशी का 16 वर्षीय बेटा प्रवेज कुरैशी भी राम रोल में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रवेज राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में मैकेनिकल का कोर्स कर रहा है।

विज्ञापन


राम का रोल निभाने वाले शहाबुद्दीन को पुकारने लगे राम
आदमपुर की गणेश रामलीला में शहाबुद्दीन कई सालों से राम का रोल ही कर रहे हैं। वह घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। अब उन्हें पड़ोसी भी प्यार से राम कहकर पुकारते हैं। इतना ही नहीं, वह अपने बेटे प्रवेज को भी रामलीला में रोल करवा रहे हैं। वह खुद अपने बेटे को ट्रेनिंग देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह में से पांच कलाकारों की उम्र 35 साल से ज्यादा
वैसे तो रामलीला में करीब 40 कलाकार रोल निभा रहे है, लेकिन इनमें छह मुस्लिम धर्म के कलाकार शामिल हैं। इन छह कलाकारों में से पांच की उम्र 35 साल से ज्यादा है। इनमें सबसे बड़े 46 वर्षीय सरीफ मोह्मद है, जो भरत का रोल कर रहे हैं। राम का रोल निभाने वाले शहाबुद्दीन कुरैशी का कहना है कि हमें कोई मुस्लिम नहीं कहता है। हम आपस में सब भाई-भाई हैं।


इसलिए रामलीला में किरदार निभाने का हुआ शौक
40 वर्षीय शहाबुद्दीन कुरैशी का कहना है कि जब वह छोटे थे तो अपने परिवार के साथ रामलीला देखने जाते थे। रामलीला देखते समय एक दिन उनके मन में ख्याल आया कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब भाई-भाई। उसके बाद उन्होंने 12 साल की उम्र में ही रामलीला में रोल करना शुरू कर दिया। फिर धीरे-धीरे उनके परिवार के सदस्य भी रोल करने लगे।


ये है परिवार का नाता और काम

  • शहाबुद्दीन की बुआ का लड़का अनीफ मोहम्मद, काम - पेंटर
  • शहाबुद्दीन की बुआ का लड़का सरीफ मोहम्मद, काम - चाय बेचना
  • शहाबुद्दीन के मामा का लड़का लतीफ मोहम्मद, काम - सिलाई
  • शहाबुद्दीन के भाई का लड़का साजिद कुरैशी, काम - गुरुग्राम में हीरो होंडा कंपनी में
  • शहाबुद्दीन, काम - परचून की दुकान
  • शहाबुद्दीन का बेटा प्रवेज कुरैशी, पढ़ाई - मैकेनिकल का कोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed