फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Site visiting employees also involved in tampering with house tax bill

हाउस टैक्स बिल में गड़बड़ी करने मामले में साइट विजिट करने वाले कर्मचारी भी शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Site visiting employees also involved in tampering with house tax bill
हिसार। नगर निगम की हाउस टैक्स शाखा में टैक्स बिल में गड़बड़ी करने के मामले में साइट विजिट करने वाले कर्मचारी भी हैं। हालांकि अभी तक इनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर इस मामले में शामिल दो कर्मचारियों के खिलाफ सेक्शन 8 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत आरोपी कर्मचारी की वेतन बढ़ोतरी व पदोन्नति आदि को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम की हाउस टैक्स शाखा में कर्मचारी से यूएलबी की साइट पर हाउस टैक्स को एक लाख की जगह चार लाख कर दिया था। मगर मामला बिगड़ने बाद में दोबारा से उसे एक लाख रुपये कर दिया। इसी को लेकर प्रॉपर्टी मालिक ने सबूतों के साथ निगमायुक्त को शिकायत कर दी। इस पर कार्रवाई करते हुए निगमायुक्त ने शाखा के दो क्लर्कों का चार्जशीट कर दिया।
विज्ञापन

--------------------
ऐसे किया जाता है फर्जीवाड़ा
इस तरह के मामलों में हाउस टैक्स में फेरबदल वर्गीकरण के आधार पर किया जाता है। जिन मामलों में गड़बड़ी करनी होती है, उन मामलों में पहले साइट विजिट करने के आदेश करवाए जाते हैं। ज्यादातार विजिट जेई खुद नहीं करते, बल्कि अपने सहायकों से करवाते हैं। ये सहायक ही पूरी सेटिंग के हिसाब से अपनी रिपोर्ट देते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही कुछ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
मामले की जांच करवाने के लिए उपायुक्त व निगमायुक्त के नाम सौंपा
सांझा मार्चो हिसार के अध्यक्ष अनिल महला ने नगर निगम में भ्रष्टाचार के कई मामलों की जांच करवाने के लिए उपायुक्त व नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अनिल महला ने कहा कि नगर निगम में काफी समय से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अभी हाउस टैक्स ब्रांच में हाउस टैक्स को सेटलमेंट करने में रिश्वत लेने-देने का मामला सामने आया है। इसके अलावा ऐसे कई मामले हैं जो उजागर नहीं हुए और जिनसे सरकार को लाखों का चूना लगाया गया है। हाउस टैक्स के इस मामले में रिश्वत लेने वाले व देने वाले और बीच में सूत्रधार बने पार्षद प्रतिनिधि पर तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज करवाई जाए। साथ ही इस मामले की विजिलेंस से जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed