फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sitarvadak Dr. Renuka Ganbhir

लंदन में सुनाई देगी डॉ. रेणुका गंभीर के सितार की गूंज

Fri, 30 Oct 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Fri, 30 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sitarvadak Dr. Renuka Ganbhir

संगीतज्ञ डॉ. रेणुका गंभीर के सितार की गूंज अब लंदन में भी सुनाई देगी। लंदन के प्रसिद्ध गॉर्जियस रेडियो के कार्यक्रम सुर तरंग में 30 अक्तूबर को डॉ. रेणुका गंभीर का सितार वादन प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन


गॉर्जियस रेडियो के  संचालकों ने यू ट्यूब के माध्यम से डॉ. रेणुका गंभीर का सितार वादन सुना। इसके बाद उन्होंने ई-मेल के माध्यम से रेणुका गंभीर को सूचित किया कि उनका सितार वादन 30 अक्तूबर को प्रसारित किया जाएगा और पूरा लंदन उन्हें सुनेगा। 
विज्ञापन


इमदादखानी घराने की सितार वादिका
हरियाणा की बेटी और इमदादखानी घराने की सितार वादिका डॉ. रेणुका गंभीर जहां देशभर में सितार वादन के कार्यक्रम प्रस्तुत करके वाहवाही बटोर चुकी हैं।

वहीं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें 100 से अधिक पुरस्कारों सहित अनेक पुरस्कारों व विभिन्न उपाधियों से भी अलंकृत हो चुकी हैं। विरासत में मिले संगीत के हुनर का विस्तार करते हुए रेणुका गंभीर नौ वर्ष की अल्प आयु में पिता प्रो. ओमप्रकाश व चाचा डॉ. वीरेंद्र कुमार से संगीत की शिक्षा लेने के पश्चात डॉ. हरविंद्र कुमार शर्मा भारत के टॉप ग्रेड के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त  सितारवादक से संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत
डॉ. रेणुका गंभीर हिसार के राजकीय महाविद्यालय में संगीत के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और ऑल इंडिया रेडियो से ए-ग्रेड कलाकार के रूप में सितार बजा रही हैं। इसके अलावा डॉ. रेणुका गंभीर की वर्ष-2013 में सितार की सीडी भी रिलीज हो चुकी हैं।


इंटरनेट पर डॉ. रेणुका के सितार वादन को काफी पसंद किया गया है। डॉ. रेणुका गंभीर नेशनल सेमीनार, संगीत सम्मेलन, ऑल  इंडिया रेडियो के नेशनल प्रोग्राम में भी सितार बजा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed