फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SIT is investigating details of DSP's phone and bank accounts

Hisar News: डीएसपी के फोन और बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही एसआईटी

Sun, 18 Aug 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 18 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
SIT is investigating details of DSP's phone and bank accounts
हिसार। द विकास मार्ग वेलफेयर सोसायटी के दो प्लॉट पर कब्जा करने वालों की मदद के आरोप में चार दिन के रिमांड पर चल रहे डीएसपी प्रदीप यादव के फोन और बैंक डिटेल खंगाले में एसआईटी की टीम लगी है। एसआईटी की टीम ने आरोपी डीएसपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। एसआईटी मामले से जुड़े तीन आरोपियों रामअवतार, सुनील और सुरजीत को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि डीएसपी प्रदीप पर दो प्लॉट पर कब्जा करने वाले आरोपियों की मदद करने का आरोप लगा है। केस में नाम सामने आने के बाद एसआईटी ने डीएसपी के आवास पर छापा मारा था, लेकिन वहां पर डीएसपी नहीं मिले थे। उसके बाद डीएसपी ने अदालत में जमानत याचिका लगाई थी। अदालत ने जमानत याचिका का खारिज कर दिया था। अदालत ने जमानत याचिका खारिज होने के बाद वीरवार को डीएसपी सीआईए-2 में सरेंडर करने के लिए पहुंचे थे। एसआईटी ने डीएसपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

वहीं आरोपी ऋषि नगर निवासी राजकुमार उर्फ राजा गुर्जर की अंतरिम अग्रिम जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से पिछले दिनों सशर्त मंजूर की थी। इस संबंध में सेक्टर 16-17 के रहने वाले सतबीर की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने 18 जुलाई को केस दर्ज किया था। उसके बाद आरोपी सुरजीत से पूछताछ के दौरान डीएसपी की कब्जाधारियों की मदद करने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed