फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sisters will be able to travel for free in roadways buses

Hisar News: आज दोपहर 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में निशुल्क कर सकेंगी बहनें

Sun, 18 Aug 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 18 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Sisters will be able to travel for free in roadways buses
हिसार। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक बहनों को बसों में निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है। रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन ने रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महिलाओं को यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए बस स्टैंड पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। वहीं, परिवहन विभाग ने आरटीए को पत्र लिखा है कि यदि निजी बस ऑपरेटरों ने बसों की टाइमिंग मिस की तो दो सप्ताह के लिए लाइसेंस रद्द किया जाएगा। रोडवेज को भी आदेश जारी हुए कि बूथ से दौड़ने वाली हर निजी बसों की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजे। बता दें, कि हिसार डिपो में 183 और हांसी सब डिपो में 73 रोडवेज की बसें है। रोडवेज अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी बसें सुचारू रूप से चलाई जाएगी।
विज्ञापन


हिसार में 227 निजी बसें हैं। आज दोपहर 12 बजे से बहनों के लिए निशुल्क बसें चलेगी। बसों को लेकर कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मेरी सभी चालकों से अपील है कि सभी बसें समयानुसार चलाई जाए।
विज्ञापन

- श्रीपाल, जिला संयोजक, द हरियाणा सहकारी परिवहन समिति,
हिसार और हांसी की 256 बसें हैं। रक्षाबंधन को देखते हुए बहनाें के लिए रविवार से दोपहर 12 बजे से बसों में निशुल्क सफर रहेगा। बस स्टैंड पर अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि बसों को लेकर बहनों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पटेल सिंह, एसएस, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed