फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sister and brother are making people aware about voting on bicycles in the scorching heat.

Hisar News: बहन-भाई भयंकर गर्मी में साइकिल पर लोगों को मतदान के प्रति कर रहे हैं जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sister and brother are making people aware about voting on bicycles in the scorching heat.
 चौक पर दोनों बच्चों को सम्मानित करते हुए व्यापार मंडल अग्रोहा के सदस्य।
अग्रोहा। कहते है की कुछ करने का जज्बा हो, तो हौसलों में भी उड़ान भर जाती है। यह कहावत कालीरावण के बहन-भाई पारुल झाझड़िया व अंकुश झाझड़िया पर सटीक बैठती है। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर हर घर गली मोहल्ले में चुनावी चर्चा गरमा रही है तो वहीं गर्मी भी कहर ढाह रही है।
विज्ञापन

इस भयंकर गर्मी होते हुए भी अग्रोहा खंड के गांव कालीरावण निवासी बहन-भाई दो साइकिलों पर आसपास के गांवों में घर-घर जाकर मतदान के लिए ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है की यह प्रेरणा उनके शिक्षक व माता-पिता से मिली है। रविवार को दोनों बहन-भाई का अग्रोहा चौक पर पहुंचने पर व्यापार मंडल अग्रोहा के प्रधान डॉ. खेमराज मेहता, कोषाध्यक्ष विनोद नैन के नेतृत्व में सामान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों बच्चों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष विनोद नैन ने बताया की पारुल छठी कक्षा की छात्रा है और उसका भाई अंकुश नौवीं कक्षा का छात्र है। ये दोनों बच्चे इतनी भयंकर गर्मी में लोगों को पहले मतदान फिर जलपान, नारा देकर एक अनोखा प्रचार कर रहे हैं। इस मौके व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान नरेंद्र राठौर, मीडिया प्रभारी अनिल मदान, मनोज मेहता व अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed