फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sirsa: Two youths died in a horrific road accident

सिरसा : भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sirsa: Two youths died in a horrific road accident
गोरीवाला (सिरसा)। हाईवे पर अबूबशहर के पास सोमवार की सायंकाल ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सिरसा रेफर कर दिया गया है। दो युवकों की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

डबवाली क्षेत्र केहर्ष नगर निवासी तीन युवक मनजीत कुमार, अरुण कुमार व शिवा एक मोटरसाइकिल से संगरिया से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। अनाज मंडी के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, तीसरा घायल हो गया। घायल शिवा को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर दोनों के शव को डबवाली के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। चौटाला चौकी प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed