फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Signature campaign launched to remove liquor contract

Hisar News: शराब का ठेका हटवाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched to remove liquor contract
 गांव खारिया के सामने धरने पर बैठे डोभी के ग्रामीण।
बालसमंद। गांव खारिया की जमीन पर डोभी के नजदीक शराब ठेका खोला गया है। इसका विरोध बढ़ता जा रहा है। गांव की महिलाओं ने शनिवार को ठेके के सामने धरना देकर कपास का चुगान किया। ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम अर्जी लिखी है। अब घर-घर जाकर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। इस ज्ञापन को डीसी कार्यालय में सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

इन महिलाओं की मांग है कि इस शराब ठेके को ढाणियों के नजदीक से हटाकर अन्य किसी दूसरे स्थान पर खोला जाए। धरने पर बैठी धनपति, लीलावती, प्रेमलता, संतो, सरला, मोनिका, कल्पना और पार्वती ने बताया कि इस ठेके के सामने हमारी ढाणियां लगती है। घरों में महिलाएं, बेटियां और छोटे बच्चे रहते हैं। शराबी नशे की हालत में सड़क किनारे अभद्रता करते रहते हैं। इसके हटने तक उन्होंने धरना देने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed