फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shubham won the bronze medal

रूस में हरियाणवी छोरे का कमाल, जीता कांस्य

Fri, 28 Aug 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिवानी मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला सिवानी मंडी Updated Fri, 28 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

ग्रेपलिंग कुश्ती टीम में भारतीय टीम का रूस की धरती पर शानदार आगाज हुआ है। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल करके भारतीय तिरंगा लहरा दिया है।

विज्ञापन


रूस की राजधानी मास्को में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणवी छोरे के कमाल को भी कांस्य पदक मिला है। शुभम शर्मा को ग्रेपलिंग कुश्ती में शानदार प्रदर्शन के लिए कांस्य पदक दिया गया है। ग्रेपलिंग कुश्ती में भारत की टीम ने पहली बार भाग लिया है और शानदार प्रदर्शन के साथ खेल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन


रूस की राजधानी मास्को में आयोजित 8वीं विश्व ग्रेपलिंग कुश्ती में चैंपियनशिप में प्रथम बार भाग लेते हुए प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करके परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के हिसार निवासी एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल, हिसार के 11वीं कक्षा के होनहार छात्र शुभम शर्मा ने विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में 16-17 आयु वर्ग के 85 किलोग्राम में सशक्त प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर न केवल देश का बल्कि हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

शुभम ने बताया कि सफलता के पीछे कोच मंदीप काजला का बड़ा हाथ है। मास्को से लौटे होनहार खिलाड़ी का भिवानी पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। ग्रेपलिंग कुश्ती खिलाड़ी शुभम सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यनारायण शर्मा के बेटे हैं और उनका बैंक स्टाफ ने जोरदार स्वागत किया।


हिसार के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक शर्मा, मुख्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह सहरावत, बहल बैंक के प्रबंधक शायर सिंह शेखावत, झूंपा बैंक प्रबंधक रणबीर सिंह, ओबरा बैंक के प्रबंधक संदीप सांगवान अन्य स्टाफ सदस्यों एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने शुभम शर्मा का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed