फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Showroom manager stabbed to death in public at mall

Hisar News: मॉल में शोरूम मैनेजर की सरेआम चाकू से वार कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Showroom manager stabbed to death in public at mall
हांसी सूरज जैन।
हांसी-हिसार। हिसार रोड स्थित मॉल एनएच 10 में जॉकी कंपनी के शोरूम में कार्यरत मैनेजर हिसार निवासी सूरज जैन की शनिवार रात चाकू से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। घटना मॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर हमलावरों में से एक युवक की पहचान कर ली है। वह भी हिसार निवासी है और मृतक का परिचित था। शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है जहां रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सूरज जैन (24) हिसार के मॉडल टाउन निवासी थे। करीब तीन वर्ष से जॉकी शोरूम में कार्यरत थे। रात करीब पौने नौ बजे 4-5 युवक काले रंग की स्कॉर्पियो लेकर उनसे मिलने आए। माॅल के बाहर उनकी आपस में बातचीत होती और इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवकों ने सूरज को धक्के देने के साथ ही पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक युवक ने चाकू से सूरज के सीने पर वार किया। इससे वह लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़े। यह देखकर हमलावर गाड़ी में बैठकर भाग गए। मॉल में कार्यरत अन्य युवक सूरज को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सूरज के सीने के करीब चाकू से हमला किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ ही नाकाबंदी करवाई। सूरज के पिता व अन्य परिजन भी हिसार से अस्पताल पहुंच गए। बेटे का शव देखकर पिता दीपक जैन बिलख पड़े।
विज्ञापन


पिता बोले कई बार कहा ये काम छोड़ दे
दीपक जैन ने कहा कि बेटे सूरज को कई बार यह काम छोड़ने के लिए कहा था। घर से दूर होने के कारण वह अक्सर उसे यहां काम न करने के लिए कहते थे। उन्हें कार्यस्थल भी पसंद नहीं था। दीपक जैन हिसार में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवार पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नोएडा में किसी निजी कंपनी में काम करता है। दीपक जैन का पहले मॉडल टाउन मार्केट में खुद का शोरूम था जिसे बाद में बंद कर दिया। अभी परिवार के साथ मॉडल टाउन में ही किराए के मकान में रहते हैं। देर रात तक पड़ोस के लोगों को सूरज की हत्या की जानकारी नहीं थी। घर के बाहर सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थप्पड़ व लात मारते हुए दूर तक ले गए

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सूरज के पास एक युवक आता है और जेब से निकालकर कुछ चीज देता है। अन्य युवक भी आसपास खड़े रहते हैं। इसी बीच काले रंग की टीशर्ट पहना एक युवक सूरज का सिर पकड़ता है। सफेद रंग की शर्ट पहना युवक सूरज को थप्पड़ मारता और एक युवक लात से वार करता है। दोनों उसे पीछे की ओर धकेलते हुए ले जाते हैं। एक युवक अपनी पेंट की जेब से चाकू निकालकर सूरज के सीने पर वार करता है। आसपास कुछ और लोग भी खड़े रहते हैं पर सूरज को बचाने का प्रयास कोई नहीं करता।

युवक की हत्या मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह होगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच कर रहे हैं। सदर थाने के साथ सीआईए की टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं।
- रविंद्र सांगवान, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article