फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Show-cause notices issued to 11 BLOs for negligence regarding SIR.

Hisar News: एसआईआर में लापरवाही पर 11 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस

Thu, 18 Jun 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 18 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Show-cause notices issued to 11 BLOs for negligence regarding SIR.
बरवाला। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान कार्य में लापरवाही बरतने और चुनावी ड्यूटी में रुचि न लेने वाले 11 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। बरवाला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी तथा एसडीएम अश्वीर नैन ने इस संबंध में ड्यूटी में ढिलाई बरतने वाले 11 कर्मचारियों को वीरवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें दो से तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नोटिस के अनुसार, वीरवार सुबह जब विशेष गहन पुनरीक्षण पोर्टल की जांच की गई तो पाया गया कि इन बीएलओ की ओर से बीएलओ एप के माध्यम से बहुत कम संख्या में एन्यूमरेशन फार्म (गणना प्रपत्र) मतदाताओं को वितरित किया गया है। एसडीएम अश्वीर नैन ने इसे कार्य के प्रति उदासीनता और बेहद धीमी गति माना जिससे पुनरीक्षण का यह महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होने में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

एसडीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए इन सभी बीएलओ को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत नोटिस थमाया है। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उनके विरुद्ध एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नोटिस की प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस-
एसडीएम अश्वीर नैन ने जिन बीएलओ काे नाेटिस जारी किए हैं उनमें विभिन्न सरकारी स्कूलों के जेबीटी, पीटीआई, ड्राइंग अध्यापक और स्वास्थ्य विभाग के एमपीएचडब्ल्यू शामिल हैं। इनमें बरवाला, तलवंडी राणा, लाडवा, धान्सू, मय्यड़, राजली, विकास नगर, बाडोपट्टी, सातरोड़कलां और खरकड़ी क्षेत्र के बूथ संख्या 30, 79, 172, 81, 82, 155, 61, 39, 57, 160 और 88 पर तैनात कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed