फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Show black flags to Minister of State Anoop Dhanak and BJP State President OP Dhankhar

अनूप धानक और ओपी धनखड़ को दिखाए काले झंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Show black flags to Minister of State Anoop Dhanak and BJP State President OP Dhankhar
अग्रोहा- टोल प्लाजा पर मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाते किसान। संवाद - फोटो : Hisar
अग्रोहा (हिसार)। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर लांधड़ी-चिकनवास टोल पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने सोमवार को प्रदेश के राज्यमंत्री अनूप धानक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को काले झंडे दिखाए। किसानों ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर लांधड़ी-चिकनवास टोल पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना 11 महीनों से चल रहा है। किसानों को पता लगा कि ऐलनाबाद में उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व राज्य मंत्री अनूप धानक को टोल से होते हुए ऐलनाबाद जाने की ओर जाने वाले हैं। जिस पर किसान हाथ में काले झंडे लेकर खड़े हो गए। मंत्री का काफिला वहां से गुजरते समय किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। किसानों ने कहा कि तीनों कानून रद्द किए जाने तक किसानों धरना जारी रहेगा। इस मौके पर किसान नेता संदीप सिवाच, राजेश मलिक, अमित ढाका श्याम सुख, गोपाल ओड़ नंगथला, महावीर पूनिया, रामस्वरूप सिवाच कुलेरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed