{"_id":"68e41d17323ea25c69097a66","slug":"shopkeeper-shot-dead-in-chest-while-living-in-consensual-relationship-hisar-news-c-21-hsr1020-725132-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सहमति संबंध में रह रहे दुकानदार की सीने में गोली मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सहमति संबंध में रह रहे दुकानदार की सीने में गोली मार कर हत्या
विज्ञापन
हिसार में हत्या की वारदात के बाद अस्पताल में जमा राजेश के परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पुलिस सब्जी मंडी पुल के पास दुकान में घुसकर युवक की हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं पाई कि सोमवार रात बाइक सवार दो युवकों ने सुंदरनगर में घर के बाहर खड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस की चार टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया।
मृतक राजेश मूल रूप से भिवानी जिले के गांव नकीपुरा के रहने वाले थे। पुलिस ने राजेश की पत्नी को हिरासत में लिया है। 55 घंटे में दूसरी हत्या से शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सिटी थाने के जांच अधिकारी रामचंद्र के मुताबिक 44 वर्षीय राजेश पिछले काफी समय से हिसार में रहते थे।
उनके के दो बच्चे हैं। उनके भाई संतु ने बताया राजेश का अपनी पत्नी मंजीत के साथ विवाद चल रहा है। मंजीत बच्चों के साथ मिलगेट एरिया में रहती है। राजेश के एक महिला के साथ सहमति संबंध थे और सुंदर नगर में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते थे। उसी दुकान के पिछले हिस्से में वह रहते थे। रात करीब 8 बजे वह दुकान के बाहर खड़े।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां आए। इनमें से एक ने राजेश के सीने में गोली मार दी और भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। राजेश को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
धमाका सुनकर पहुंचे लोग : पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने अचानक बम फटने जैसी आवाज सुनी। मौके पर पहुंचे तो देखा एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीआईए वन, सीआईए टू, मिलगेट थाना और सिटी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके से सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास किया। साथ ही सभी नाके सील करने के लिए वीटी कराई। हमलावरों की बाइक नंबर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की चार अलग-अलग टीमें मामले की जांच में जुटी है। एचटीएम थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी पुल के पास शनिवार दोपहर दुकान में घुसकर तुषार सैनी की हत्या मामले में पुलिस गिरफ्तार आरोपी तुषार उर्फ काका से पूछताछ में जुटी है। जांच अधिकारी ने बताया कि राजेश के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मौके से सीसीटीवी फुटेज जुटा रहे हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।